Birthday wish: बच्चों के जन्मदिन पर भेंट किए गए  पौधे ।

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़। राजापाकर प्रखंड मुख्यालय स्थित केसीआई विद्यालय के परिसर में वर्ग 4 के छात्र-छात्रा उत्कर्ष कुमार एवं मन्नत कुमारी के जन्मदिन पर आज विद्यालय परिसर में वृक्ष भेंट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी गई।

ज्ञात हो कि इसी स्कूल के शिक्षक महेंद्र राय द्वारा हमेशा सभी सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों में जाकर जन्मदिन पर छात्र छात्राओं को वृक्ष भेंट करते हैं ताकि आने वाली पीढ़ी वृक्ष के महत्व को समझ सके। वही हमारा वातावरण हरियाली स्वच्छ बना रहे। वृक्ष बरसात के कारण भी हैं।जहां वृक्ष नहीं होता वहां बरसात नहीं होती और जीवन बहुत मुश्किल हो जाता है।

विद्यालय के निदेशक एसपी सिंह ने भी बच्चों के जन्मदिन पर बधाई दी और वृक्ष भेंट कर उन्हें वृक्ष के महत्व के बारे में बताया। मौके पर शिव शंकर वर्मा, जवाहर राय, गीता मैडम, मिसेज प्रीति, महेंद्र राय आदि शिक्षक शिक्षिका शामिल हुए।विद्यालय के सभी छात्राओं ने भी दोनों बच्चों को जन्मदिन की शुभकामना दी।

ये भी पढ़े…

पंचायत कार्यकारिणी की बैठक में कई योजनाएं हुई पारित

https://satyamgramnews.in/rajapakar-पंचायत-कार्यकारिणी-की-ब/03/2025/07/18/31/49/satyamgramnewsnetwork/

 

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली