बदलो बिहार अभियान के तहत सामाजिक न्याय विषयक संगोष्ठी का आयोजन

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर‌, आकाशचंद्र वर्मा।बरांटी थाना क्षेत्र के पानापुर लंगा गांव स्थित भुईया स्थान के विवाह भवन परिसर में गुरुवार को “बदलो बिहार अभियान – सामाजिक न्याय के तहत बिहार का विकास और जनता के मुद्दे” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी सुरेश प्रसाद सिंह ने की जबकि संचालन शिक्षाविद अमूल्य निधि ने किया।

संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रपौत्र तुषार गांधी उपस्थित हुए।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “जब-जब धरती पर अन्याय हुआ है, तब-तब किसी न किसी रूप में योद्धा ने जन्म लेकर उसे दूर करने का प्रयास किया है।”

उन्होंने बताया कि वे पिछले छह माह से बिहार के 30 जिलों का दौरा कर रहे हैं और पाया है कि गांवों में गरीबों की स्थिति अब भी दयनीय है। उन्होंने कहा कि “शहरों में विकास दिखता है लेकिन गांव आज भी बदहाली झेल रहे हैं, यह सरकार की नीतियों की विफलता को दर्शाता है।”

तुषार गांधी ने कहा कि “महात्मा गांधी ने कहा था कि देश की आत्मा गांवों में बसती है, पर आज भी उस आत्मा की स्थिति जस की तस है। बदलाव का अर्थ कुछ लोगों का विकास नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचना है।”

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की मोतिहारी में चीनी मिल बनाने की घोषणा पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि “वह वादा अब तक भाषणों में ही सीमित है, जबकि वहां के मजदूर अब भी बदहाली में हैं।”

इस अवसर पर अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और गांव-देहात में वास्तविक विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर बल दिया।

कार्यक्रम में अमूल्य निधि, सुरेश प्रसाद सिंह, रामकुमार पासवान, डॉ. सुनील, राजीव कुमार, अहमद शेख, शाहिद कमल, श्याम नारायण सिंह, चंद्रशेखर कुमार, विजय कुमार यादव, शिवचंद्र राय सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के बाद तुषार गांधी ने बाबा भुईया स्थान का दर्शन किया और इसे अविस्मरणीय बताया।

#BadhloBiharAbhiyan #TusharGandhi #SamajikNyay #Rajapakar #BiharVikas #PaanapurLanga #AakashChandraVerma

ये भी पढ़े…

महागठबंधन के भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के चुनाव कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

https://satyamgramnews.in/महागठबंधन-के-भारतीय-कम्य/10/2025/30/18/06/38/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief