बिजली करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।

                     रोते बिलखते हुए मृतक के परिजन

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। संवाददाता – आकाशचंद्र वर्मा। राजापाकर प्रखंड के रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय युवक राहुल पासवान की मौत हो गई। वह अपने घर में खराब मोटर को ठीक कर रहा था, तभी अचानक बिजली करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल पासवान, वार्ड संख्या 8 निवासी अर्जुन पासवान का पुत्र था। पहले उसका घर पंचायत के वार्ड संख्या 6 में था, लेकिन बाद में उसने वार्ड 8 में ज़मीन खरीदकर नया मकान बनाया था। घटना लगभग सुबह 11 बजे की है, जब वह अपने घर में खराब मोटर को ठीक कर रहा था।

राहुल सराय बाज़ार में गणेश स्वीट्स के बगल में मोटर मैकेनिक का काम करता था और अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उसके आकस्मिक निधन से पूरे परिवार में कोहराम मच गया है। मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं और वह पांच भाइयों में तीसरे स्थान पर था।

घटना की जानकारी मिलते ही सराय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया। साथ में चौकीदार भी मौजूद था।

घटना की सूचना पर पंचायत की मुखिया सविता देवी और उनके प्रतिनिधि गणेश पासवान भी मृतक के घर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने पीड़ित परिवार को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत आर्थिक सहायता भी प्रदान की।

इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने सरकार से पीड़ित परिवार को विशेष सहायता देने की मांग की है।

#ElectrocutionDeath #RahuPaswan #RajapakarNews #AccidentalDeath #SatyamGramNews #Vaishali #FamilyTragedy #KabirAntyeshtiYojana

ये भी पढ़े…

संजना भारती को न्याय दिलाने के लिए कैंडल मार्च निकाला गया।

https://satyamgramnews.in/संजना-भारती-को-न्याय-दिला/07/2025/15/17/52/00/satyamgramnewsrajapakar1/

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली