भेरौखड़ा सहित सभी जगहों पर श्रद्धा व भक्ति के साथ सम्पन्न हुआ छठ महापर्व

पातेपुर (वैशाली ) संवाददाता – लक्ष्मी कुमारी की रिपोर्ट : लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ भेरौखड़ा सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा व भक्ति के माहौल में सम्पन्न हो गया।

भाईचारे और सौहार्द के इस पर्व पर सभी समुदायों के लोगों ने मिलजुलकर एक-दूसरे को बधाई दी और समाज में प्रेम, एकता व स्नेह बनाए रखने की अपील की।

चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पहले दिन नहाय-खाय, दूसरे दिन खरना, तीसरे दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य और अंतिम दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-अर्चना के साथ समापन किया गया। पूजा के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया।

भेरौखड़ा पंचायत के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने अपने-अपने निजी छठ घाटों पर पूजा-अर्चना की। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले सभी लोग सामूहिक रूप से नदी, नहर या पोखरों में छठ मनाते थे, लेकिन अब सरकारी स्तर पर साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण की उपेक्षा के कारण लोग अपने निजी स्थानों पर ही घाटों का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने सरकार से इस दिशा में ठोस कदम उठाने की मांग की।

इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और पूजा के समापन के बाद श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण किया।

भेरौखड़ा के पुरवारी टोला ब्रह्मस्थान घाट पर उपमुखिया अमोध कुमार उर्फ भोला, मनोज, अनिल, पंकज, विनोद, विजय, सोनू, श्रवण, परमानंद, राकेश, चंदन, प्रमोद, आदर्श समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

#छठमहापर्व #भेरौखड़ा #लोकआस्था #सूर्योपासना #छठपर्वसमापन #भक्ति_और_सौहार्द #आस्था_का_महापर्व #HinduFestival #BiharNews #SatyamGramNewsNetwork

ये भी पढ़े…

भक्ति भाव से पूरा किया गया खरना का अनुष्ठान, वातावरण हुआ आस्थामय.

https://satyamgramnews.in/भक्ति-भाव-से-पूरा-किया-गया/10/2025/26/19/30/22/satyamgramnewsrajapakar1/

LAXMI KUMARI
Author: LAXMI KUMARI

संवाददाता : पातेपुर,वैशाली