सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर/वैशाली: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, वैशाली ने मतदाता सूची में दावे, आपत्तियों और संशोधन कार्यों में सहायता हेतु जिले के सभी 16 प्रखंडों में अधिकार मित्रों की प्रतिनियुक्ति की है।
➡️ यह कदम माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्देश और बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेश के आलोक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष विजय आनंद तिवारी के मार्गदर्शन तथा प्राधिकार की सचिव रितु कुमारी की ओर से किया गया।
📌 महत्वपूर्ण बातें :
मतदाता सूची में दावे/आपत्तियां और सुधार ऑनलाइन दाखिल किए जा सकते हैं।
1 सितंबर की समय सीमा के बाद भी आवेदन स्वीकार होंगे और सूची के अंतिम रूप दिए जाने के बाद भी उन पर विचार होगा।
प्रत्येक अधिकार मित्र को जरूरतमंद लोगों व राजनीतिक दलों की मदद करने और किए गए कार्यों की गोपनीय रिपोर्ट प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश को सौंपने का निर्देश दिया गया है।
प्रखंडवार अधिकार मित्रों की सूची
हाजीपुर – कुमारी अर्चना प्रिया
वैशाली – जय नारायण सिंह
लालगंज – संतोष कुमार
पटेढ़ी बेलसर – शुभम कुमार
गोरौल – रमन किशोर वर्मा
भगवानपुर – राहुल कुमार वर्मा
महुआ – आलोक कुमार पासवान
महनार – अन्नू कुमारी
देसरी – अंशिका कुमारी
बिदुपुर – मुकेश कुमार तिवारी
राजापाकर – सविता कुमारी
सहदेई बुजुर्ग – प्रशांत कुमार राघव
पातेपुर – हेमंत कुमार
राघोपुर – अंकित कुमार
चेहराकला – चंदा कुमारी
जंदाहा – हीरा कुमारी
#VaishaliNews #मतदाता_सूची #अधिकारमित्र #DLSA #लोकतंत्र #बिहार
यें भी पढ़े…
रेलकर्मियों का हुंकार – माइलेज भत्ता बढ़ाओ, खाली पद भराओ!
https://www.facebook.com/share/p/1CDXq4oGg8/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief
