
सत्यम ग्राम न्यूज़,पटेढ़ी बेलसर। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा की तैयारी जोरों पर चल रही है। प्रखंड की नगवां पंचायत में सीएम के आगमन को लेकर तमाम विकास कार्यों को तेज गति से पूर्ण कराया जा रहा है। मनरेगा से बन रहे खेल मैदान, आंगनबाड़ी और पोषण केंद्र, तालाब जीर्णोद्धार, चबूतरा निर्माण, सोख्ता निर्माण, स्कूल समेत पंचायत में चल रहे तमाम विकास कार्यों का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
मुख्यमंत्री यहां इन कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। प्रगति यात्रा को लेकर पंचायत में विकास की रफ्तार तेज होने के साथ अब यह सजने-संवरने लगी है। इसके लिये जिले के कई वरीय अधिकारियों एडीएम रामबाबू बैठा ,सीओ नीलेश वर्मा, बीडीओ समेत सभी विभाग के अधिकारी व कर्मी नित्य वहां चल रहे कार्यों का जायजा ले रहे हैं।
वही नगवां गांव में एक पंचायत का विकास का बोर्ड लगा हुआ है जिसमे लिखा हुआ है कि नगवां पंचायत में कुल परिवारों की संख्या 2470 ,कुल जनसंख्या 12044 कुल महिलाओं की संख्या 5166 कुल पुरूषों की संख्या6878 आंगनबाड़ी केंद्रों की संख्या 11 नवसृजित प्राथमिक विद्यालय की संख्या 5 प्राथमिक विद्यालय की संख्या 3 मध्य विद्यालय की संख्या 2 उच्च विद्यालय की संख्या 1 है|
जनवितरण प्रणली दुकानों की संख्या 4 कुल राशन कार्ड धारियों के संख्या 9390 , दिव्यंका पेंशन योजना की संख्या 57 मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना की संख्या 218, वृद्धा पेंशन योजना की संख्या 47 , परिवारिक लाभ योजना की संख्या 43 कन्या विवाह योजना की संख्या 32 कृषि कुल रकवा 1068.70 हेक्टेयर कुल कृषि योग्य भूमि 534.35 हेक्टेयर कुल आच्छादित रकवा 486.35 हेक्टेयर कुल परती भूमि 48 हेक्टेयर , सोलर लाईट से लाभान्वित परिवारों की संख्या 942, कुल महादलित टोलो कि संख्या 6 कुल महादलित परिवारों की संख्या 552,कुल महादलितों की संख्या 1533 है |
ये भी पढ़े …
रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क