मुर्गी फार्म में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग, लाखों के नुकसान का अनुमान

 

राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।थाना क्षेत्र के पचई जगदीश वार्ड नंबर छह में सोमवार की रात असामाजिक तत्वों ने एक मुर्गी फार्म को आग के हवाले कर दिया। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा मुर्गी फार्म जलकर राख में तब्दील हो गया।

मुर्गी फार्म के संचालक अविनाश कुमार राय ने बताया कि उनके फार्म में पहले भी चोरी की घटना हो चुकी है, जिसके संबंध में राजापाकर थाने में आवेदन दिया गया था। लेकिन उस पर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आशंका जताई कि इसी रंजिश में पुनः असामाजिक तत्वों ने आगजनी की घटना को अंजाम दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा सेटअप जल चुका था। फार्म में रखी लगभग 3,500 मुर्गियाँ भी जलकर मर गईं, जिससे भारी क्षति हुई है। कुल लाखों रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

संचालक ने एक व्यक्ति को नामजद करते हुए थाना में आवेदन दिया है और दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

#राजापाकर#आगजनी#मुर्गीफार्म#असामाजिकतत्व#लाखोंकानुकसान#वैशालीन्यूज़#क्राइम_अपडेट#FireIncident

मुर्गी फार्म में आगजनी, 3,500 मुर्गियों की मौत—लाखों की क्षति से किसान बेहाल

ये भी पढ़े…

रानी फुलवंती देवी इंटर कॉलेज में बाबा साहब का 69वां परिनिर्वाण दिवस मनाया गया।

https://satyamgramnews.in/रानी-फुलवंती-देवी-इंटर-कॉ/12/2025/08/19/21/56/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली