
सत्यम ग्राम न्यूज़, अखिलेश कुमार,चेहराकला : प्रखंड के विभिन्न राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में मशाल कार्यक्रम के तहत विभिन्न वर्गों मे खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | सरकारी विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चो में खेल में उत्कृष्ट प्रतिभा को पहचानने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग एवं खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वाधान में मशाल कार्यक्रम 2024 के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया|
वही वीते शुक्रवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बखरी दोआ के परिसर में मशाल कार्यक्रम के तहत खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमिताभ भानु ,खेल शिक्षक तौकीर अहमद , मंटू ,साकिर,नीरजा दास ,भोला सर ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया गया था | इसके अंतर्गत पांच विधाओं मे एथलेटिक्स, साइकलिंग, फुटबॉल ,वॉलीबॉल, कबड्डी में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया उसी के उपलक्ष्य में आज अंतिम दिन रविवार को तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में भाग लिए छात्र-छात्राओं द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्कूल के सभागार में विधालय परिवार की ओर से कबड्डी एवं ऊंची कूद प्रतियोगिता एवं अन्य खेल विधायो में भाग लिए विधार्थियों को कार्यक्रम आयोजित कर प्रथम द्वतीय एवं तृतीय श्रेणी में उतीर्ण विधार्थियों को प्रमाण पत्र विधालय के सभागार में उपस्थित अतिथियों के हाथो सम्मनित किया गया जिसमे मुख्य रूप से बालक वर्ग में कुंदन,कुनाल रितेश राम किसान कुमार ,एवं बालिका वर्ग में नहिदा प्रवीन साहिन प्रवीन ,राज नंदनी ,चांदनी कुमारी प्रियांशु आदि दर्जनों बालक बालिका को खेल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मैडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया |
मुख्य अतिथि का स्वागत गान संगीत के शिक्षिका नीरजा दास के सानिघ्य में अनुपम कुमारी,चित्रांन,कृति अनिष्का,स्मिता, सुप्रिया,अनुष्का कुमारी के द्वारा गायन प्रस्तुत किया गया उसके बाद कार्यक्रम का सफलता पूर्वक आयोजन हुआ | जिसमे, खेल के सभी विधायो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने बाले विधार्थी को क्रमवार प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने परअतिथियों के अलावे विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य एवं सहायक शिक्षक के हाथों सम्मानित किया गया | तीन दिवसीय कार्यक्रम मे आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में बखरी क्विन टीम एवं बखरी योद्धा टीम तथा बखरी वायरियस टीम के बीच खेला गया. जिसमें बखरी योद्धा टीम टीम विद्यालय स्तर पर विजई रही|
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रभारी प्रधानाध्यापक अमिताभ भानु ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर रजिस्ट्रेशन पूर्व में ही कर लिया गया था. जिसमे कुल २२१ विधार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था |शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार तीन दिनों तक विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित किया गया. विद्यालय स्तर पर सफल प्रतिभागी को सीआरसीसी के स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में छुपे प्रतिभा को निखारकर राज्य और राष्ट्र स्तर तक ले जाना है. जिला स्तर तक अच्छे खेल का प्रदर्शन करने वाले छात्राओं को मेडल के साथ पुरस्कार राशि भी दी जाएगी.।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि चेहरा कलां प्रखंड के पूर्व प्रखंड प्रमुख इंद्रजीत प्रधान , प्रखंड व्यपार मंडल अध्यक्ष अशोक राय , जिला परिषद प्रतिनिधि प्रमोद झा, पंचायत समिति सदस्य गणेश राय, डाक बाबु सकल देव राय , सरपंच प्रतिनिधि संजय पाल,ठाकुर राय आदि .दर्जनों गणमान्य लोगो उपस्थित हुए सभी लोगो ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चो को सम्मानित करते हुए प्रेरणादायक बाते कही बच्चो ने ताली बजा कर अतितियो का स्वागत कियें सभी गणमान्य लोगो ने बिहार सरकार के द्वारा चलाये जा रहे इस योजना की तारीफ किये |
ये भी पढ़े …
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief