राजस्व महाअभियान की सफलता को लेकर जनप्रतिनिधियों की बैठक

 

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।
प्रखंड कार्यालय सभागार में बुधवार को आगामी 16 अगस्त से 20 सितंबर तक पंचायतों में आयोजित होने वाले राजस्व महाअभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड के सभी जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों की बैठक हुई।

बैठक में बीडीओ आनंद प्रकाश, अंचलाधिकारी गौरव कुमार, राजस्व पदाधिकारी जूली कुमारी सहित सभी पंचायतों के मुखिया एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सीओ गौरव कुमार ने बताया कि राजस्व महाअभियान के दौरान मुख्य रूप से चार कार्य किए जाएंगे—

1. खेत के रैयत अपने जमाबंदी सुधार प्रपत्र भरकर जमा करें, जिन्हें ठीक किया जाएगा।

2. छूटे हुए जमाबंदी का ऑनलाइन डिजिटलीकरण।

3. पारिवारिक बंटवारा।

4. नामांतरण संबंधी दाखिल-खारिज।

इन कार्यों के लिए हल्का कर्मचारी सभी पंचायतों में घर-घर जाकर प्रपत्र वितरित करेंगे। भरे हुए प्रपत्र संबंधित पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में जमा होंगे, जहां समस्याओं का समाधान किया जाएगा। यह शिविर 19 अगस्त से 20 सितंबर तक सभी पंचायतों में लगाया जाएगा।

राजस्व महाअभियान की समय-सारणी एवं शिविर से जुड़ी सभी जानकारी बिहार भूमि पोर्टल पर उपलब्ध करा दी गई है, जहां किसान शिविर का स्थान, कर्मी का नाम और अन्य विवरण देख सकते हैं।

बैठक में सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को दिशा-निर्देश संबंधी प्रति भी प्रदान की गई। मौके पर शिविर प्रभारी अमित कुमार रंजन, मुनाजिर हुसैन, अंचल अमीन राज कुमार, पूर्व मुखिया अवधेश राय, प्रमुख प्रतिनिधि नथुनी प्रसाद सिंह, संजय पासवान, भीम कुमार, नितीश कुमार, माधवी सिंह, सुबोध सिंह सहित प्रखंड के सभी अंचल कर्मी उपस्थित थे।

#राजापाकर #राजस्वमहाअभियान #पंचायतशिविर #बिहारभूमि #जमाबंदी #नामांतरण #पारिवारिकबंटवारा #जनप्रतिनिधि #बीडीओ #सीओ

ये भी पढ़े...

राजापाकर में केला प्रसंस्करण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-में-केला-प्रसंस/08/2025/12/23/18/35/satyamgramnewsrajapakar1/

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली