सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर : प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन परिसर पंचायत सरकार भवन आंगनबाड़ी केंद्रो जन वितरण प्रणाली के विक्रेता की दुकान पर सहित विभिन्न चौक चौराहों पर युद्ध स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है।
प्रखंड कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार को तीन दिवसीय शिविर के अंतिम दिन सभी पंचायत कर्मियों ने मिलकर 2202 महिला पुरुष बच्चों का आयुष्मान कार्ड बनाया। इस कार्य में सभी पंचायत कर्मियों विकास मित्र आवास सहायक पंचायत सचिव आंगनवाड़ी सेविका ,आशा कृषि सलाहकार ,पीआरएस डाटा एंट्री ऑपरेटर आदि सहयोग कर रहे हैं।
वहीं विभिन्न केंद्र निर्माण शिविर का निरीक्षण प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश प्रखंड मनरेगा कार्यक्रम पदाधिकारी रीना सिन्हा प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी निहारिका सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया जा रहा है।प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी पंचायत कर्मियों को निर्देश दिया कि 70 उम्र पार कर चुके बुजुर्गों महिलाओं को खोज खोज कर आयुष्मान कार्ड बनाए।
वही उन्होंने कहा कि तीन दिवसीय शिविर के आयोजन की तिथि 30 मई तक जिला के निर्देशानुसार बढ़ाई गई है।जो भी छूटे हुए लोग हैं अपने-अपने पंचायत में पंचायत कर्मियों से 30 मई तक आयुष्मान कार्ड बनाने का सुनिश्चित करेंगे।
ये भी पढ़े…
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत लाभुकों कोदी गई राशि।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-प्रधानमंत्री-ज/05/2025/28/21/21/38/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली