
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा । राजापाकर पश्चिमी बाजार स्थित कबीर मठ के बगल में मां काली स्थान के परिसर में आयोजित अष्टयाम यज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा। हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ निकली गई भव्य कलश यात्रा को देखने के लिए सड़क की दोनों ओर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर राजापाकर दक्षिणी पंचायत बनघाड़ा धाम स्थित बाबा दु:ख हरण नाथ महादेव मंदिर के परिसर पहुंचा।
जहां पहले से टैंकर में भरकर लाए गए पवित्र गंगाजल को पूरे विधि विधान के साथ कलश पूजन कर कलश यात्री जय श्री राम एवं हर हर महादेव के जय घोष करते हुए राजापाकर के विभिन्न चौक चौराहे से भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल कबीर आश्रम के बगल में काली मंदिर पहुंचा। जहां मौजूद श्रद्धालुओं ने कलश यात्रियों का भव्य स्वागत किया।
वही आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञशाला परिसर में कलश की स्थापना की गई। वैदिक अनुष्ठान एवं भक्तिमय गीत संगीत से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया है। बुधवार से 24 घंटे का अष्टयाम यज्ञ का शुभारंभ होगा।गुरुवार को यज्ञ समाप्ति बाद रात्रिवेला में भव्य विवाह कीर्तन का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम संपूर्ण ग्राम वासियों के सहयोग से हो रहा है। यज्ञ स्थल पर आज से ही मेले का आयोजन किया गया है जिसमें झूले विभिन्न पूजन सामग्री सौंदर्य प्रसाधनों की दुकानें सजी हैं।
राजापाकर विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रतिमा कुमारी विधायक प्रतिनिधि राजीव रंजन उर्फ पंकज यादव सहित कई जनप्रतिनिधि समाजसेव शिक्षाविद व श्रद्धालु कलश शोभा यात्रा कार्यक्रम में शामिल हुए।
ये भी पढ़े…
मां ने पुत्री के अपहरण को लेकर थाना में दर्ज कराई प्राथमिकी।
https://satyamgramnews.in/कटहरा-मां-ने-पुत्री-के-अपह/06/2025/24/05/41/37/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली