राजापाकर : अंचल में राजस्व कर्मी की हुई बैठक;दाखिल खरीज, परिमर्जन एवं बाढ़ से बचाव पर हुई चर्चा।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचं एवं द्र वर्मा।अंचल कार्यालय परिसर में बुधवारको अंचलाधिकारी गौरव कुमार व राजस्व पदाधिकारी जूली कुमारी के साथ प्रखंड के सभी हल्का के राजस्व कर्मचारियों के साथ विशेष बैठक हुई। जिसमें दाखिल खारिज परिमार्जन फार्मर रजिस्ट्रेशन आपदा सम्पूर्ति पोर्टल विषय पर चर्चा हुई।

राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया गया कि म्यूटेशन से संबंधित जो भी आवेदन आते हैं शीघ्र उसकी जांच कर रिपोर्ट भेजें वहीं परिमार्जन से संबंधित ऑनलाइन आवेदन में रजिस्टर टू से मिलान कर  ऑनलाइन परिमार्जन संबंधित आवेदनों को शीघ्र निपटारा करें। बरसात में प्रखंड के विभिन्न निचले हिस्से के गांवों में जल जमाव व बाढ़ की स्थिति में पूर्व से ही सजग रहने और उसके बचाव के संबंध में भीचर्चा हुई।

प्रखंड क्षेत्र के बखरी बराई ,मीरपुर पतार, रामपुर रत्नाकर, जाफर पट्टी पंचायत के निचले  हिस्से में रहने वाले ग्रामों के लोगों को अपना-अपना आधार एवं बैंक खाता संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी को देने का निर्देश दिया गया ताकि बाढ की स्थिति में आपदा से संबंधित सहायता त्वरित करवाएं और लाभुकों के खाते पर भेजा जा सके। बताते चलें पिछले वर्ष आई बाढ़ में उक्त चारों के लोग प्रभावित हुए थे।वही सभी राजस्व कर्मचारियों को निर्देश दिया गया कि इन चारों पंचायत के निचले हिस्स हिस्से में रहने वाले लोगों से संपर्क कर उनसे कागजी प्रक्रिया पूरी कर आवश्यक कागजात जमा करना सुनिश्चित करेंगे।

मौके पर अमित कुमार मुनाजिर हुसैन बलवीर कुमार प्रियदत्त कुमार नवीन कुमार शेखर कुमार मोहम्मद रफीक आलम बच्चा बाबू, संजीत कुमार संगम कुमार आदि मौजूद थे।

ये भीपढ़े….

राजापाकर : समग्र सेवा अभियान के तहत पंचायत में लगाए गए शिविर।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-समग्र-सेवा-अभिय/06/2025/25/19/54/08/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली