
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा।राजापाकर प्रखंड की जाफरपट्टी पंचायत के हरपुर मुकुंद गांव स्थित माता काली एवं हनुमान मंदिर परिसर में शुक्रवार से आयोजित होने वाले 24 घंटे के अष्टयाम यज्ञ को लेकर गुरुवार को 551 महिलाओं द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। महिलाओं द्वारा बिदुपुर के चेचर गंगा घाट पर स्नान कर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ कलश पूजा की गई।
फिर चेचर घाट से कलश यात्रा हाथी घोड़े बैंड बाजे के साथ विभिन्न गांवों व चौक चौराहे का भ्रमण करते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। यज्ञ का संचालन आचार्य अजय झा राजीव झा व योगी बाबा की देखरेख में हो रहा है। यज्ञ के यजमान अनिल साह, अनीता देवी,मीनादेवी, ब्रजकिशोर साह मनोज साह शंभू नाथ विश्वनाथ साह सन्नी कुमार, राजन कुमार, मुखिया संजय राम, सरपंच अमरनाथ भगत, पूर्व प्रत्याशी महेंद्र राम आदि मौके पर मौजूद रहे।
यज्ञ के दौरान तीन दिन तक महाभंडारे का आयोजन किया गया है .यज्ञ की समाप्ति के बाद 8 मार्च को रात्रि में विवाह कीर्तन का आयोजन होगा. चेचर गंगा घाट जल लेने के बाद सभी श्रद्धालु वैदिक मंत्र उच्चारण का जाप करते हुए यज्ञ मंडप पर पहुंचे. मौके पर यज्ञ के मुख्य यजमान अनिल साह ने बताया कि विश्व कल्याण और समाज में शांति वातावरण को लेकर हर साल की भांति इस बार भी अष्टयाम यज्ञ का आयोजन किया गया है। अष्टयाम यज्ञ के आयोजन से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
ये भी पढ़े…
डॉ०दिलीप जायसवाल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित।
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली