राजापाकर : आवास सहायक द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने को ले बीडीओ ने प्रशस्ति पत्र प्रदान कर किया सम्मानित।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । प्रधानमंत्री आवास योजना में उत्तम कार्य संपादन को लेकर प्रखंड के आवास सहायकों को बीडीओ के द्वारा सभा कक्षा में गुरुवार को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया वर्ष 2024-25 एवं 2025- 26 के लिए आवास सहायकों ने कुशलता पूर्वक अपने कार्य पूरे कर लिए थे, उन सभी को प्रशस्ति पत्र सौंपा गया।

आवास सहायकों को बीडीओ श्री बरनवाल ने अपने अपने पंचायत में जाकर निर्धन परिवार के लाभुकों की झोपड़ी के साथ फोटो लेने का निर्देश दिया था साथ ही जॉब कार्ड की अनिवार्यता कर रखी थी। ऐसे परिवारों को चिन्हित कर आवास सहायकों ने अपने कार्य पूरे कर लिए। निर्देश का अनुपालन करते हुए आवास सहायकों ने सर्वे किया।

भीषण गर्मी के बावजूद इस कार्य को अंजाम दिया। जिससे प्रसन्न होकर बीडीओ ने सभी आवास सहायकों को प्रशस्ति पत्र सौंपा और शुभकामनाएं दी। कार्य की सफलता में बीडीओ सौरभ कुमार बरनवाल आवास पर्यवेक्षक रविशंकर सिंह सहित आवास सहायकों में परवेज आलम, अनिल गणमूर्ति संजीव कुमार अमरेंद्र कुमार अनूप कुमार विक्रम बहादुर किशोर जावेद आलम केदार कुमार मोहम्मद अजमत नीतेश कुमार एवं लेखपाल श्याम जी ने योगदान दिया।

ये भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-46-गर्भवती-महिलाओ/05/2025/21/22/01/03/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली