राजापाकर उत्तरी पंचायत में अपना पंचायत अपना प्रशासन शिविर आयोजित

राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। अपना पंचायत अपना प्रशासन फेज  3 कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन राजापाकर उत्तरी पंचायत के पंचायत भवन परिसर में आयोजित किए गए।जिसकी अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी सौरभ कुमार बरनवाल ने की। मौके पर विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, पंचायत कर्मी, पंचायत के विभिन्न वार्डों से महिला पुरुष उपस्थित हुए।पंचायत के लोगों ने विभिन्न समस्याओं को लेकर शिविर में आवेदन दिया। अनेक समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। सबसे ज्यादा समस्या राजस्व विभाग एवं आवास योजना में नाम जोड़ने को लेकर था।

जिसमें मुकेश पटेल द्वारा बताया गया कि जो भी वार्ड में आवास योजना में नाम जोड़ने के लिए जियो टैग नहीं हुआ है सभी का आवास योजना से वंचित गरीब और असहाय, विकलांग का जिओ टैग किया जाएगा। विदित हो कि अभी दलित महादलित टोले में विशेष अभियान चलाकर आवास योजना के तहत जियो टैग किया जा रहा है। शिविर में आए विभिन्न विभागों से आवेदनों मे जन्म  प्रमाण पत्र के लिए तीन वंशावली के लिए चार शौचालय निर्माण के लिए दो आवेदन जॉब कार्ड के लिए आठ आवेदन चापाकल के लिए एक आवेदन, राशन कार्ड के लिए एक आवेदन प्राप्त हुए।

मौके पर पंचायती राज पदाधिकारी सुधी रंजन कुमार,मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी रीना सिन्हा, सीडीपीओ मंजू रानी, विकास मित्र सरिता कुमारी, कचहरी सचिव गायत्री कुमारी, पीआरएस मोहम्मद मोसीम, रवि कुमार, सरिता कुमारी, सुजीत कुमार, सतीश कुमार, सुरेंद्र राय, राजेश राम, मुकेश कुमार, जगन्नाथ राय, अनिल कुमार सहित पंचायत के सभी वार्डों के वार्ड सदस्य उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े…

नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत में अपना पंचायत अपना प्रशासन शिविर|

https://satyamgramnews.in/नारायणपुर-बुजुर्ग-पंचायत/03/2025/19/21/08/39/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली