राजापाकर : ऐतिहासिक सरसई सरोवर तट स्थित शिवालय परिसर में  विशाल मेला |

राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के ऐतिहासिक सरसई सरोवर के तट पर स्थित भगवान भोलेनाथ के सबसे उंचे मंदिर के परिसर में शिवरात्रि के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर में पूजा अर्चना के लिए महिला पुरुष श्रद्धालु आने शुरू हो गए थे।

आध्यात्मिक चेतना समिति ट्रस्ट द्वारा मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेले का भी आयोजन किया गया है। मेले में पूजन सामग्री, सौंदर्य प्रसाधन सामग्री, खिलौने आदि की दुकानें सजी हुई है साथ ही कई प्रकार के आकर्षक झूले भी लगे हुए है।साथ ही मंदिर परिसर में एक सांस्कृतिक मंच भी तैयार किया गया है जिसपर जिले एवं आस पास के कलाकारों द्वारा भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। मौके पर आध्यात्मिक चेतना समिति ट्रस्ट के अध्यक्ष ब्रजनंदन शर्मा, सचिव अविनाश शर्मा,कोषाध्यक्ष नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़े…

हरे कृष्णा हरे राम गौडी…की धुन पर शुरू हुआ अष्टयाम यज्ञ।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-हरे-कृष्णा-हरे-राम-गौडी-श/02/2025/26/21/45/34/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली