
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर (आकाशचंद्र वर्मा): राजापाकर बाजार स्थित कबीर मठ आश्रम के परिसर में रविवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच सत्संग, भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया। यह आयोजन सतलोक वासी महंत बिंदेश्वर दास के शिष्य और आश्रम के वर्तमान महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत कबीर पंथ की संतवाणी और भजनों से हुई, जिससे सम्पूर्ण वातावरण भक्तिरस में डूब गया। प्रमुख प्रवचनकर्ता महंत ज्ञान प्रकाश शास्त्री ने गुरु की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा, “गुरु वह दीपक हैं जो अज्ञानता के अंधकार को मिटाकर आत्मज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं।” उन्होंने सामाजिक समरसता, सत्य आचरण और संत कबीर के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश भी दिया।
सत्संग उपरांत श्रद्धालुओं ने सामूहिक भंडारे में भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में कबीरपंथी विचारधारा से जुड़े अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से मंजेलाल राय, डॉ. गौरी शंकर कुमार, संत देव प्रसाद गोसाई, तपसी प्रसाद सिंह, अमरनाथ सिंह आदि शामिल थे।
श्रद्धालुजनों में युवा समाजसेवी अनिल कुमार, गौड़ी शंकर, नगीना राय, हंसीलाल राय, सुरेन्द्र राय आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
भजन-कीर्तन की मंडली में मंजय राय, लाला राय, राम ललित राय सहित अन्य कलाकारों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
#कबीरपंथ #सत्संग #भजनकीर्तन #राजापाकर #आध्यात्मिक_आयोजन #गुरु_महिमा #KabirPanth #SpiritualIndia
ये भी पढ़े…
अष्टयाम यज्ञ में योगदान देने वाले को गणिनाथ विस्तारिकरण संगठन ने किया सम्मानित।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-गणिनाथ-विस्तार/07/2025/13/17/30/22/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली