राजापाकर : छठ घाट की साफ सफाई नदारद,घाट पर गंदगी ही गंदगी।

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । लोक आस्था के महा पर्व छठ के अवसर पर जहां प्रखंड के विभिन्न घाटों एवं तालाबों पर भगवान भास्कर को अर्ध दिया करते थे, किंतु अब स्थिति यह है कि यहां स्थित घाघरा नहर एवं तलाबों के घाटों की हालत अत्यंत गंदे हैं। जिसकी साफ सफाई नहीं की गई है।

अब लोग अपने-अपने घरों के आसपास ही भगवान भास्कर को अर्ध देने को विवश होंगे। पहले नहर व घाटों पर वर्तियां भगवान आदित्य को अदधय अर्ध दिया करते थे अब वहां गंदगी फैली हुई है जिसके कारण लोग अपने अपने घर के आसपास ही गडढे बनाकर तालाब की शक्ल देकर अर्ध देंगे।

लोगों ने बताया कि अब तो हमारे लिए यही विकल्प बचा है कि अपने घर के पास ही भगवान सूर्यदेव को अर्ध अर्पित करेंगे। राजापाकर एवं क्षेत्र से गुजरने वाली घाघरानहर में झाड़ झंकार उगे हुए हैं और कूड़े के ढेर लगे हुए हैं जबकि तालाब के चारों और गंदगी का साम्राज्य है।

उधर लोग महंगाई की भी मार झेल रहे हैं वही राजापाकर के बीडीओ आनंद प्रकाश ने पूछे जाने पर बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने स्तर से नहर व निर्धारित स्थलों पर स्थित तालाबों की साफ सफाई कराएं।

ये भी पढ़े…

प्रा.स्वा.केंद्र गोरौल के परिसर मे रक्तदान शिविर आयोजित

https://satyamgramnews.in/goraul-वैशाली-ब्लड-लाइन-परिवार/10/2024/30/18/33/43/sgngoraul/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली