राजापाकर : पंच सरपंच के प्रदेशध्यक्ष नें 11 सूत्री मांग क़ो ले बीजेपी के बिहार प्रदेशध्यक्ष से मिले।

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़ प्रकाश वर्मा। सूबे के ग्राम कचहरी कर्मचारियों को सर्व सुविधा सम्पन्नता हेतु पंच सरपंच संघ प्रदेशाध्यक्ष आमोद कुमार निराला ने संघ द्वारा प्रस्तावित 11 सूत्री माँगो के साथ सत्तारूढ़ बिहार विधान पार्षद सह प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी दिलीप जयसवाल, पंचायतीराज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता एवं प्रतिपक्ष ने महिला विधायक संरक्षक नीतू कुमारी से मिल कर माँग पुरी करने कराने का आग्रह किया ।

उक्त सभी ने सक्रियता दिखाई और माँगो को जायज़ बताते हुए तक्षण श्री जायसवाल ने मुख्य सचिव बिहार सरकार को फ़ोन कर प्राथमिकता देते हुए उच्च स्तरीय वार्ता की तिथि सुनिश्चित कर माँग पुरा करने की दिशा में कार्रवाई करेंगे की बात कही जिंसे मुख्य सचिव ने भी स्वीकारा एवं तुरंत उच्च स्तरीय बैठक बुलाने को आश्वासन दिया।

वहीं दूसरी ओर विभागीय मंत्री श्री गुप्ता ने ग्राम कचहरी प्रहरी की नियुक्ति सहित संघ द्वारा समर्पित ११ सूत्री माँग पत्र का बिन्दुवार अध्ययन कर सचिव पंचायतीराज को तक्षण लिखित आदेश निर्गत कर अविलंब नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संचिका में उपस्थापित करने को लिखा तथा अपने कार्यालय कक्ष में सचिव महोदय से बात की । साथ ही विधायक श्रीमती कुमारी ने माँग पत्र स्वीकार को सदन में पुरज़ोर तरीक़े से उठाने का आश्वासन दिया और सभी माँग को जायज़ बताया ।

प्रदेश अध्यक्ष श्री निराला ने कहा कि हम लोग किसी पार्टी दल नेता जाति के टिकट या समर्थन से चुनाव जीत कर नहीं आते चुनाव पंच सरपंच उपसरपंच अपने कर्म व्यवहार तथा जनहित के कार्य आदि के बदौलत जानता का सहयोग समर्थन मिलता है किसी पार्टी जाति तथा नेता से हम ग्राम कचहरी प्रतिनिधि कर्मियों का कोई विवाद नहीं है जो हम सभी प्रतिनिधि कर्मियों सम्मान तथा माँगो को पूरा करने कराने में सहयोग तत्परता दिखाएंगे वैसे नेताओं को चिन्हित कर आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में हम लोग भी हर तरह से समर्थन मदद करने को तैयार रहेंगे ।

ये भी पढ़े…

संत एम इंग्लिश पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन।

https://satyamgramnews.in/chehrakala-संत-एम-इंग्लिश-पब्लिक-स्/03/2025/01/06/38/55/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली