सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा. राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायत उपचुनाव के लिए निर्धारित तिथि के तहत आज 14 जून को प्रखंड कार्यालय परिसर में नामांकन कार्य शुरू हुआ. मुखिया पद के लिए लगुराव बिलंदपुर पंचायत से एकमात्र प्रत्याशी चांदनी कुमारी पति गेना कुमार ग्राम बिलंदपुर ने किया.
नामांकन की तिथि 14 जून से 20 जून तक निर्धारित है. प्रखंड क्षेत्र में मुखिया के एक पद, पंच पद के लिए दो एवं एक बार्ड सदस्य पद के लिए सीट रिक्त है. जिसके लिए उपचुनाव होना है. वही प्रखंड सहायक निर्वाचन बंदोबस्त पदाधिकारी सह बीडियो आनंद प्रकाश में बताया कि विभिन्न पदों के लिए एन आर की राशि आरक्षण के अनुसार निर्धारित की गई है. जिसमें मुखिया सामान पद के लिए एक हजार शुल्क है.
वही आरक्षित सीट एवं महिला के लिए ₹500 शुल्क है. वार्ड एवं पंच पद के लिए सामान्य जाति के लिए ₹250 एवं आरक्षित सीट या महिला के लिए 125 रुपया शुल्क निर्धारित किए गए हैं. वही लगुराव बिलंदपुर पंचायत के पूर्व मुखिया राजकुमार महतो के नामांकन के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि पंचायती राज विभाग द्वारा उनका निष्कासन 7 अगस्त 24 को 5 साल के लिए किया गया था . यानी वह अगला पंचायत चुनाव2026 का नहीं लड़ पाएंगे. तथा 2031 में चुनाव लड़ने के योग होंगे. अन्य पदों के लिए कोई नामांकन नहीं हुआ।
ये भी पढ़े…
भूमि विवाद निवारण शिविर में कई मामले का हुआ त्योरित निष्पादन
https://satyamgramnews.in/भूमि-विवाद-निवारण-शिविर-म/06/2025/14/18/44/08/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली