
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों के पंचायत भवन परिसर, पंचायत सरकार भवन परिसर, सामुदायिक केंद्र ,आंगनवाडी केंद्र, जन वितरण प्रणाली के दुकान स्वास्थ केंद्र पर पंचायत कर्मियों विकास मित्र, अवास सहायक ,पंचायत सचिव, सेविका, आशा, डांटा अपरेटर द्वारा आयुष्मान कार्ड का बनाया जा रहा है।
गौरतलब हो कि तीन दिवसीय आयुष्मान कार्ड निर्माण की तिथि जिला पदाधिकारी के आदेशानुसार 30 मई तक बढाई गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने बताया कि जो भी छुटे हुए लोग हैं 70 वर्ष के उपर के महिला पुरुष है वे अपना आयुष्मान कार्ड अपने अगल बगल सरकारी संस्थानों, साइबर कैफे, पंचायत भवन आदि जाकर आवश्य बनवाएं. कार्ड बनने के बाद परिवार के प्रत्येक व्यक्ति 5लाख तक का निशुल्क इलाज सरकार द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य केंद्र में किया जायेगा।
वह प्रखंड कार्यालय के कंट्रोल से मिली जानकारी के अनुसार आज गुरुवार को 1073 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया.कल 2202 आयुष्मान कार्ड बनाए गए थे. आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में सीएचसी राजापाकर के बीसीएम रामराज सिंह ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : खरीफ महोत्सव का हुआ आयोजन।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-खरीफ-महोत्सव-का/05/2025/29/19/16/54/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली