राजापाकर : प्रखंड में लोगों ने मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के वातावरण में मनाई गई। मौसम के बदलते मिजाज के बावजूद लोगों के बीच उत्साह में कोई कमी नहीं आई। मंगलवार की सुबह से ही लोगों ने स्नान ध्यान व पूजा अर्चना की और अपने कुल देवता को तिल चावल गुड़ चूरा दही अर्पित किया।

चढ़ावे के बाद लोगों ने अपने परिवार जनों के साथ चूड़ा दही तिल से बनी विभिन्न प्रकार की तिलकुट एवं सब्जियों में खासकर कदीमा की सब्जी विशेष रूप से ग्रहण किया। वहीं बच्चों ने उत्साह के साथ पतंगबाजी का आनंद लिया।

यें भी पढ़े…

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-महज-एक-आरटीपीएस/01/2025/14/18/20/42/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली