राजापाकर : प्रशासन द्वारा छठ घाटों का किया गया निरीक्षण, दिए आवश्यक निर्देश।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए गए। मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ आनंद प्रकाश व थानाध्यक्ष वीणा कुमारी द्वारा बाकरपुर पंचायत जाफरपट्टी नारायणपुर पंचायत के सूरतपुर पोखर आदि का निरीक्षण किया गया।

साफ सफाई बिजली की व्यवस्था आदि करने के लिए पंचायतों के मुखिया व पूजा समितियों को अन्य आवश्यक निर्देश दिए गए। छठ पर्व को लेकर सभी पूजा समितियां एवं संबंधित पंचायतों के मुखिया को अपने-अपने पंचायत में पर्व वाले छठ घाटों की साफ सफाई व सुव्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

प्रखंड क्षेत्र के बाकरपुर पंचायत के बाकरपुर पोखर, रामपुर रत्नाकर पंचायत के सरसई सरोवर व मीरपुर पताढ पंचायत के रानीपोखर पोखर अति संवेदनशील माने जाते हैं। इन तीन घाटों पर सीओ गौरव कुमार ने बताया कि स्थानीय गोताखोरों एवं नाव की विशेष व्यवस्था की जाएगी ताकि किसी तरह की घटना होने पर अविलंब कदम उठाये जा सके।

थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी घाटों पर सुरक्षा बलों की विशेष व्यवस्था रहेगी। छठ पूजा समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी तरह की अप्रिय घटना होने पर या अन्य समस्या उत्पन्न होने पर  थानाध्यक्ष के मोबाइल पर अथवा डायल 112 पुलिस को सूचना दें। वे तत्पर रहेंगे।

ये भी पढ़े…

रविवार को दो घंटे के लिए विद्युत आपूर्ति सेवा रहेंगे बाधित।

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-रविवार-को-दो-घंट/11/2024/02/17/28/54/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली