राजापाकर : बच्चों ने विभिन्न खेलों का शिक्षको के देख रेख में किया अभ्यास।

 खेल मैदान में अभ्यास से पूर्व बच्चो के साथ शिक्षकगण |

सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर :  प्रखंड मुख्यालय अवस्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के परिसर में‌ गुरुवार को शिक्षा विभाग एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित मशाल कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तावित खेल सप्ताह का शुभारंभ किया गया।

इसका शुभारंभ नोडल शिक्षक बिंदेश्वर प्रसाद सिंह व अमरेश कुमार राय के निर्देशन में प्रभारी प्राचार्य विजय कुमार द्वारा किया गया। शिक्षकों ने बच्चों को विभिन्न खेलों के नियम एवं खेल के प्रति प्रेरित किया।इसमें कंप्यूटर शिक्षिका रूपा कुमारी की अहम भूमिका रही। खेल सप्ताह में 2 जनवरी से 7 जनवरी तक विद्यालय स्तर पर विभिन्न खेलों क्रिकेट बॉल थ्रो लंबी कूद 600 मीटर दौड़ साइकलिंग कबड्डी फुटबॉल वॉलीबॉल का आयोजन विद्यालय स्तर पर किया जाएगा. चयनित खिलाड़ियों को 7 से 9 जनवरी तक संकुल स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

चयनित खिलाड़ियों को प्रखंड व जिला स्तर पर आयोजित खेल में अवसर मिलेगा। बच्चों ने खेलों का अभ्यास किया। शिक्षक शिक्षिकाओं में केशवनारायण राय रविंद्र कुमार रवि राजकुमार रवि रोहित कुमार प्रवीण कुमार विनोद कुमार दिनेश कुमार पुष्पा कुमारी शिल्पी कुमारी प्रियंका कुमारी कुमारी पल्लवी कामिनी कुमारी शिदरा शरीफ प्रीति कुमारी शबनम खानम आदि इस अवसर पर मौजूद थे।

ये भी पढ़े …

BIHAR NEWS : विपक्षी नेताओ के बहकावे में न आयें बीपीएससी अभ्यर्थी : उमेश सिंह कुशवाहा

रिपोर्ट : चंदन सिंह, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

BIHAR NEWS : विपक्षी नेताओ के बहकावे में न आयें बीपीएससी अभ्यर्थी : उमेश सिंह कुशवाहा

रिपोर्ट : चंदन सिंह, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief