राजापाकर : बाइक से विद्यालय जाते समय सड़क पर कुत्ते ने लगाई छलांग, शिक्षक हुए घायल।
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड के मकदुमपुर पोखरैरा गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधान शिक्षक राजेश कुमार उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए जब वे शनिवार की सुबह अपनी बाइक से अपने विद्यालय जा रहे थे कि प्रखंड के पचई महेश गांव के पास अचानक कुत्ते ने छलांग लगा दी जिससे वे सड़क पर गिर गए और घायल हो गए।
उनके बाएं कंधे एवं छाती में गंभीर चोटें आई। आसपास के लोग उक्त स्थल पर पहुंचे और उन्हें विद्यालय समय पर पहुंचाया। उपस्थिति दर्ज करने के बाद परिजनों को सूचना दी गई ग्रामीण एवं घर वाले उन्हें हाजीपुर स्थित निजी क्लीनिक में ले गए जहां उनके कंधे व छाती के बैंडेज किए गए। फिर छुट्टी दी गई और आराम करने की सलाह दी गई।
ये भी पढ़े…
स्वयं का अपहरण की साजिश रचने वाले एक युवक गिरफ्तार।
https://satyamgramnews.in/हाजीपुर-नगर-थाना-पुलिस-द्/05/2025/23/17/34/23/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली