राजापाकर में 7 सितंबर को महागठबंधन का महापंचायत

 

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर (वैशाली) : राजापाकर विधानसभा क्षेत्र के तीनों प्रखंडों का महापंचायत आगामी 7 सितंबर (रविवार) को बीपीएस आईटीआई कॉलेज, बभनी कोठी के परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शुरू होगा।

इसकी जानकारी देते हुए जिला मुखिया संघ अध्यक्ष सह महागठबंधन नेता मंजयलाल राय ने बताया कि महापंचायत में महागठबंधन के सभी घटक दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

महागठबंधन के कार्यकर्ता तीनों प्रखंडों के विभिन्न पंचायतों में सघन दौरा व जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं और कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में महापंचायत में शामिल होने का निमंत्रण दे रहे हैं।

जनसंपर्क अभियान में शामिल प्रमुख नेताओं में मुखिया मंजयलाल राय, राजद प्रदेश सचिव तपसी प्रसाद सिंह, जिला परिषद सदस्य सहदेई उपेंद्र राय, प्रमुख प्रतिनिधि अभिमन्यु राय, सत्येंद्र प्रसाद राय, बैद्यनाथ राय, सुखाई दास, राजेश राम, कमरे आलम, शाहिद जमाल, अभिषेक शर्मा, अशोक शर्मा, संजीव कुशवाहा, कैलाश राय, राजगीर साह, रॉबिन राय, अनिल सहनी सहित अनेक लोग सक्रिय हैं।

नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे भारी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

#Rajapakar #Mahapanchayat #Mahagathbandhan #BiharPolitics #VidhanSabhaChunav #Jansampark #BPSITICollege #BabhaniKothi#राजापाकर #महापंचायत #महागठबंधन #राजनीति #बिहार #विधानसभा

यें भी पढ़े…

https://www.facebook.com/share/15fXGSDAc8/

 

 

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली