
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा।राजापाकर विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल चरम पर है। कुल 14 प्रत्याशी मैदान में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दलीय उम्मीदवार जहां पूरी ताकत झोंक चुके हैं, वहीं निर्दलीय उम्मीदवार भी मतदाताओं को साधने में जुटे हैं।
महागठबंधन से कांग्रेस की वर्तमान विधायक प्रतिमा कुमारी फिर से चुनावी रण में हैं। वहीं एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी महेंद्र राम भी एक बार फिर मैदान में उतरकर मतदाताओं का विश्वास जीतने की कोशिश में लगे हैं।
रालोजपा के शिवनाथ कुमार पासवान और भाजपा के मोहित पासवान भी अपनी-अपनी रणनीति के साथ जोर-शोर से प्रचार अभियान चला रहे हैं।
इसी बीच भाकपा माले ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन का ऐलान किया है। वहीं फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार चंदन कुमार पासवान और जन सुराज के मुकेश राम भी जनता से जुड़ाव बढ़ाने में सक्रिय हैं।
सभी प्रत्याशी गांव-गांव, घर-घर जाकर मतदाताओं से मिल रहे हैं और जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अपनी बात पहुंचाने की कोशिश में हैं।
अब देखना यह है कि इस चुनावी बैतरनी को पार कर विजय का सेहरा किसके सिर बंधता है।
#राजापाकरचुनाव#आकाशचंद्रवर्मा#राजापाकरविधानसभा#चुनावीसरगर्मी#जनसंपर्कअभियान#कांग्रेस #जदयू #रालोजपा #भाजपा#महागठबंधन #एनडीए#प्रतिमाकुमारी #महेंद्रराम #शिवनाथपासवान #मोहितपासवान#राजनीतिकखबर#बिहारचुनाव2025#SatyamGramNews
ये भी पढ़े….
बे-मौसम बारिश से जनजीवन प्रभावित,किसान वेहद परेशान।
https://satyamgramnews.in/बे-मौसम-बारिश-से-जनजीवन-प्/10/2025/31/12/27/44/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief