राजापाकर : लक्ष्मी पूजा के अवसर पर मेले का आयोजन।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी लक्ष्मी पूजा के अवसर पर राजापाकर डाकघर चौक राजापाकर उत्तर टोला व प्रखंड के विभिन्न स्थानों पर मां लक्ष्मी समेत विभिन्न देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की गई एवं मेले का आयोजन किया गया।

मालूम हो कि पोस्ट ऑफिस चौक पर हर दीपावली के अवसर पर लगभग 50 वर्षों से माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना की जाती रही है और लक्ष्मी पूजा के दिन मेले का आयोजन होता है। जिसमें झूले मिठाइयां सौंदर्य प्रसाधन खिलौने की आदि की दुकानें सजती हैं।

जिसे देखने के लिए महिला पुरुष बच्चो की भारी भीड़ जुटती है।वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम भक्तिमय गीत का आयोजन किया जाता है। जिसे देखने सुनने के लिए लोग बेताब रहते हैं। सुरक्षा बल भी मेले की निगरानी को तैनात रहते हैं।

ये भी पढ़े…

दीपावली का त्यौहार हर्ष उल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण.।

https://satyamgramnews.in/vaishali-दीपावली-का-त्यौहार-हर्ष/11/2024/01/18/08/47/satyamgramnewsrajapakar1/

रिपोर्ट : प्रकाश कुमार वर्मा सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली