सत्यम ग्राम न्यूज़ , राजापाकर,। पांच लीटर अवैध देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार अपर थाना अध्यक्ष संदीप मंडल संध्या गश्ती वाहन चेकिंग एवं अवैध शराब कारोबारी के विरुद्ध छापामारी करने के लिए निकले थे. गस्ती के क्रम में सूचना मिल की जाफरपट्टी निवासी जिम्मदार पासवान पिता हरेंद्र पासवान अपने घर में देसी चुलाई शराब बिक्री के लिए रखे हुए हैं|
सूचना के उपरांत उसके घर पहुंचे तो पुलिस की गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा. जिसे साथ में मौजूद सुरक्षा बलों द्वारा दौड़कर पकड़ लिया गया. पकड़े गए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम जिम्मदार पासवान पिता हरेंद्र पासवान ग्राम जाफरपट्टी बताया. उसके घर के बगल के बथान की जांच की गई तो दो लीटर के दो पेप्सी के बोतल तथा एक बिसलेरी के बोतल में रखा करीब 5 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद किया गया . गिरफ्तार व्यक्ति को कागजी प्रक्रिया पूरी कर हाजीपुर कोर्ट भेजा गया है |
ये भी पढ़े …
BIHAR NEWS : अतिक्रमित भूमि पर चला डबल बुलडोजर ,तीन तल्ला भवन समेत अन्य मकान हुआ जमीदोज |
BIHAR NEWS : अतिक्रमित भूमि पर चला डबल बुलडोजर ,तीन तल्ला भवन समेत अन्य मकान हुआ जमीदोज |
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली