राजापाकर : शहादत दिवस पर क्रांतिकारियों को किया गया याद।

राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। शहादत दिवस पर भगत सिंह राजगुरु व सुखदेव और को याद किया गया। मीना बसकीत राय महाविद्यालय के परिसर में रविवार को शहीद दिवस के रूप में मनाई गई।महाविद्यालय के सचिव एवं शिक्षक शिक्षककेत्तर कर्मियों द्वारा उनके तैल चित्र पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर महाविद्यालय के सचिव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि भारत के महान युवा क्रांतिकारी जिन्होंने सेंट्रल असेंबली में अपने साथियों के साथ ब्रिटिश साम्राज्य के विरुद्ध खुले विद्रोह किया एवं बम फेंक कर भारत से भगाने की कोशिश की।जिसके  फलस्वरूप अंग्रेजी  हुकुमत ने इन्हें दो अन्य साथियों सहित सुखदेव एवं राजगुरु को फांसी पर लटका दिया। ऐसे सपूतों को हम सभी देशवासी बार-बार नमन करते हैं।

श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में राजनारायण महतो, विमल कुमार श्रीवास्तव, रमाशंकर कुमार ,सुजीत कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षककेत्तर कर्मी एवं छात्र-छात्रा शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

राजापाकर : जदयू की बैठक में बूथ कमिटी की मजबूती पर दिया बल |

 

https://satyamgramnews.in/राजापाकर-जदयू-की-बैठक-में/03/2025/23/20/45/55/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली