राजापाकर : शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती|

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर। प्रखंड क्षेत्र के कई‌ सरकारी निजी विद्यालयों एवं कोचिंग संस्थानों में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं महान शिक्षक डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कई स्थानों पर बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई।

संस्थान के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर एवं केक काटकर उनका जन्म दिवस मनाया। छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार स्वरूप कलम, डायरी, पुस्तक आदि देकर सम्मानित किया। मौके पर न्यूटन क्लासेस के निदेशक अमरनाथ चौहान ने कहा कि डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक कुशल शिक्षक एवं महान दार्शनिक थे। उनका मानना था कि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जिससे पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधा जा सकता है। उन्होंने‌ छात्र-छात्राओं से कहा कि हमें अपने जीवन में माता-पिता एवं शिक्षकों का सम्मान हमेशा करना चाहिए। माता-पिता हमें जन्म देते हैं तथा शिक्षक हमें जीवन जीना सिखाते हैं।

मौके पर शिक्षकों में गौतम कुमार, दिलीप कुमार, अनिल यादव, आरके झा, सिद्धार्थ सिंह, सनी सिंह, कुमारी उत्तम,सुधीर कुमार एवं छात्र-छात्राओं में आदित्य, प्रशांत, सौरव, विक्रम, अंशु, वंदना, सुहानी, नंदिनी, पूजा, कोमल सहित दर्जनों छात्र-छात्राए थे ।

ये भी पढ़े …

चेहराकाला : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की प्रखंड कमेटी हुई भंग।

चेहराकाला : फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन की प्रखंड कमेटी हुई भंग।

 

ताज़ा खबर पढ़ने के लिए नोटिफिकेशन क़ो ऑन करें -धन्यवाद

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली