राजापाकर : सरस्वती पूजा के मद्देनजर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक‌।


सत्यम ग्राम न्यूज़ ,राजापाकर : सरस्वती पूजा के मद्देनजर शांति समिति की बैठक‌। राजापाकर, प्रकाश वर्मा। सरस्वती पूजा में शांति व्यवस्था कायम रखने को लेकर थाना परिसर राजापाकर में मंगलवार को शांति समिति की बैठक‌ हुई। इस अवसर पर सीओ गौरव कुमार थानाध्यक्ष वीणा कुमारी सहित थाना क्षेत्र के सभी पंचायत के मुखिया सरपंच ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित हुए।

बैठक में सीओ गौरव कुमार ने बताया कि सरस्वती पूजा छात्र-छात्राओं की पूजा है। सभी शिक्षित वर्ग से आते हैं इसलिए इसे सभी आपसी भाईचारा प्रेमपूर्वक एवं शांतिपूर्ण  पूजा करें व विसर्जन के दिन डी जे का प्रयोग नहीं करें। सभी सरस्वती पूजा करने वाले व्यक्ति थाने पर आवेदन देकर लाइसेंस प्राप्त कर ले जो अनिवार्य है। वहीं थानाध्यक्ष वीणा कुमारी ने उपस्थित लोगों को कहा कि पूजा के दिन एवं विसर्जन में कोई भी व्यक्ति विघ्न पैदा करते हैं तो इसकी सूचना मोबाइल पर दे उनका नाम  गुप्त रखा जाएगा।

वहीं उन्होंने बताया कि अभी तक थाना क्षेत्र से 30 लोगों ने पूजा के लिए लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है बाकी बचे लोग भी आवेदन शीघ्र पूजा से पहले दे दें।वहीं उन्होंने 5 फरवरी को अनिवार्य रूप से सभी पूजा करने वाले व्यवस्थापकों को निर्देश दिया कि वह मूर्ति का विसर्जन अवश्य कर दें।

वहीं मूर्ति नदी में नहीं करें आसपास के पोखरों में करें। बैठक में पंसस तपसी प्रसाद सिंह मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल अर्जुन सिंह त्यागी सुबोध पटेल संजय पासवान उपेंद्र राय रामप्रवेश पासवान विनोद प्रसाद सिंह एएसआई सजीवन पासवान हीरो राय राजीव ठाकुर भुला राय सहित अनेक लोग शामिल हुए।

ये भी पढ़े…

गोरौल : 20 लीटर देशी शराब लदे बाइक जप्त, कारोबारी मौके से फरहार |

गोरौल : 20 लीटर देशी शराब लदे बाइक जप्त, कारोबारी मौके से फरहार |

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली