
राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़। रंगों का त्योहार होली प्रखंड क्षेत्र में उल्लास उमंग एवं भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्ण पूर्वक सम्पन्न हुआ लोगों ने इस मौके पर शुक्रवार की सुबह से ही कीचड़ व कपड़ा फाड़ होली खेली दोपहर होते-होते होली पूरे शबाब पर आ गया। शाम ढलते ही होली गीतों से वातावरण गूंजायमान हो चला। हालांकि कहीं से किसी अप्रिय वारदात की सूचना नहीं है।
आज सुबह से ही खासकर बच्चे जुटे और कीचड़युक्त एवं कपड़ा फाड़ होली खेली। बाद में रंगों से एक दूसरे को सराबोर करते रहे फिर अबीर लगाकर एक दूसरे को बधाई दी। वहीं बड़े बुजुर्गों के चरणों पर अबीर रखकर आशीर्वाद लिया। जबकि बच्चों संग बुजुर्गों ने चुटकी वाली होली खेली। अधिकतर स्थानों पर व घर परिवार के लोगों ने होली का उत्सव मनाया वहीं कुछ परिवारों में कल यानी शनिवार को भी होली खेली जाएगी।
बड़े बुजुर्गों ने रासायनिक रंगों से बचने एवं हर्बल रंग अबीर से होली नहीं खेलने की सलाह देते दिखे गए। पुलिस प्रशासन भी सजग रही और अपनी-अपनी ड्यूटी करते देखे गए। वहीं लगूराव ग्राम स्थित श्री राम जानकी मंदिर परिसर में होली गीत गा कर रंगों का त्योहार मनाया गया। गांव के बड़े बुजुर्ग एबं बच्चों ने भी जमकर होली का खेली। 
होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक बंधनों को मजबूत करने का भी पर्व है। इस दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं एवं मिठाई बांटते हैं और खुशी मनाते हैं। जाति, धर्म, वर्ग, अमीरी-गरीबी जैसी दीवारें टूट जाती हैं और हर कोई समान रूप से इस त्योहार का आनंद लेते हैं। श्री राम जानकी मंदिर में रोज की तरह पूजा अर्चना एबं आरती की गई। इस अवसर पर गांव के बड़े बुजुर्ग नवयुवकों नें मंदिर परिसर में भक्तिमय होलिगीत गाकर पर्व को बड़ी धूमधाम हर्षोल्लास पूर्ण महौल में मनाया।
ये भी पढ़े…
राजापाकर : न्यूटन क्लासेस में छात्र-छात्राओं ने होली मिलन समारोह में एक दूसरे को लगाया अबीर ग़ुलाल।
https://satyamgramnews.in/छात्राओं-ने-होली-मिलन-समा/03/2025/13/16/17/18/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली