”लंच ख़त्म, पढ़ाई बंद: वैशाली के सरकारी स्कूल का सच!”
वैशाली/चेहराकलां: 3 सितंबर 2026 एस जी एन ब्यूरो।
नवसृजित प्राथमिक विद्यालय करहटिया बुजुर्ग (प्रखंड/अंचल- चेहराकलां) में पठन-पाठन व्यवस्था को लेकर एक बड़ा मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, विद्यालय में दोपहर 12:00 बजे से 12:40 बजे तक लंच (मध्याह्न भोजन) का समय निर्धारित है। आरोप है कि दोपहर 1:00 बजे के बाद भी कक्षाओं में पढ़ाई शुरू नहीं कराई गई थी।
स्थानीय स्तर से मिले वीडियो और जीपीएस (GPS) तस्वीरों में देखा जा सकता है कि दोपहर 1:00 बजे के बाद भी कक्षाएं पूरी तरह खाली थीं। बच्चे कक्षाओं में बैठने के बजाय बाहर मैदान में घूमते और खेलते नजर आ रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों एवं प्राप्त तस्वीरों/वीडियो के अनुसार,
विद्यालय के कार्यालय (ऑफिस) में एक महिला शिक्षिका खाली बैठी हुई थीं, जबकि अन्य 3 से 4 शिक्षक मोबाइल पर रील्स (Reels) देखने में व्यस्त थे। जब किसी ने जीपीएस कैमरे से उनकी तस्वीरें और वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो सभी शिक्षक सतर्क हो गए और अपने-अपने मोबाइल जेब में रख लिए।
न्यूज़ चैनल और BEO तक पहुंचा मामला
यह पूरी घटना जीपीएस कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद संबंधित तस्वीरें और वीडियो न्यूज़ चैनल के आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर भेजे गए।
इस संदर्भ में जब प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) कार्यालय से संपर्क किया गया, तो अधिकारियों ने बताया कि उन्हें भी विद्यालय की खाली कक्षाओं, दोपहर 1:00 बजे के समय (GPS स्टैंप) और परिसर में बच्चों के घूमने संबंधी फोटो व वीडियो प्राप्त हुए हैं।
जांच और कार्रवाई का आश्वासन
BEO कार्यालय की ओर से स्पष्ट किया गया है कि प्राप्त तस्वीरों और वीडियो के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत संबंधित विद्यालय के शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण (Show Cause Notice) मांगा जाएगा। प्रशासन ने कहा कि यदि विद्यालय प्रशासन का जवाब असंतोषजनक पाया जाता है, तो दोषियों के खिलाफ कड़ी विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
🚨 जी.ए. उच्च विद्यालय भगवानपुर का वीडियो वायरल, विद्यार्थियों से चाय मंगाने के आरोप पर बड़ा सवाल!
जी.ए. उच्च विद्यालय भगवानपुर का वीडियो वायरल, दावों में बड़ा अंतर!
https://satyamgramnews.in/जी-ए-उच्च-विद्यालय-भगवानप/09/2026/03/05/25/04/satyamgramnewsnetwork/
“वीडियो वायरल, दावे अलग-अलग… अब जांच बताएगी असली सच!”
https://www.facebook.com/share/p/1DcTdkUuyT/
वैशाली के भगवानपुर स्थित जी.ए. उच्च विद्यालय का फोटो-वीडियो वायरल है। शिकायतकर्ता ने विद्यार्थियों से चाय मंगाने व सफाई कराने का आरोप लगाया, जबकि प्राचार्या ने वीडियो को करीब 2 वर्ष पुराना बताया। वीडियो की वास्तविक तिथि और आरोपों की पुष्टि के लिए निष्पक्ष जांच की मांग तेज।
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief