राजापाकर : लोजपा आर का प्रखंड व पंचायत कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम हुआ आयोजित।

 

राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। लोक जनशक्ति पार्टी आर का वैशाली जिला अंतर्गत प्रखंड व पंचायत कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम मंगलवार को राजापाकर बाजार गणिनाथ चौक स्थित विवाह भवन के सभागार में आयोजित किए गए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष मुकेश पटेल ने की व संचालन अनुसूचित जाति। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष जिला अध्यक्ष लोजपा दरोगा पासवान ने किया। बैठक में पार्टी के प्रखंड से लेकर पंचायत अध्यक्ष सहित दर्जन कार्यकर्ता उपस्थित हुए। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं से चलता है।

कार्यकर्ता पार्टी की रीड होते हैं। आप सभी के बदौलत ही आज हमारे नेता चिराग पासवान केंद्रीय मंत्री बने हैं। सभी पंचायत अध्यक्ष बूथ संगठन को मजबूत बनाए हर दो माह पर पंचायत स्तर पर बैठक करें .सभी वर्गों के लोगों को पार्टी से जोड़े. आपसी मतभेद को दूर कर संगठन को मजबूत करें। जिस प्रकार आप सभी कार्यकर्ताओं ने लोकसभा में पार्टी को मिले 5 सीट पर भारी मतों से जीत दिलाई है।

उसी तरह विधानसभा में भी मिले सभी सीटों पर भारी बहुमत से जिताने का काम करें। बिहार के सदन में भी हमारा विधायक होगा तो हम सभी कार्यकर्ताओं का कार्य होगा उन्हें कोई समस्या नहीं रहेगी। अभी अकेले चिराग पासवान को पूरे बिहार देखना पड़ रहा  है ।अन्य कार्यकर्ताओं में ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

वरिष्ठ कार्यकर्ता ई‌‌ प्रिंस कुमार सिंह ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एवं प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी के निर्देश पर प्रखंड के सभी सोलह प्रखंडों में इस कार्यक्रम का आयोजन होगा। सभी कार्यकर्ता आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में लग जाए. हमारे मंत्री चिराग पासवान ने हाजीपुर में केंद्रीय विद्यालय को चालू करने का कार्य किया .उनके बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट डिवीजन को पूरा करना है।

वही राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी निर्णय होगा वहीं आगामी विधानसभा में राजापाकर से प्रत्याशी होंगे।मौके पर जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह, हरेंद्र ठाकुर, राजकुमार पासवान, मुकेश पासवान ,दरोगा पासवान, मुकेश पटेल, हरिहर पासवान, गुड्डू कुमार जायसवाल, चंदन श्रीवास्तव, महिला सेल की जिलाध्यक्ष रिंकी कुमारी, बिंदेश्वर प्रसाद दीवाना, हरेंद्र ठाकुर ,दीपक कुमार, अर्चना कुमारी, संजय पासवान, राजकुमार पासवान ,सुरेंद्र ठाकुर, अजीत चंद्रवंशी, इंजीनियर प्रिंस कुमार सिंह, सौरभ कुमार तिवारी, राम अवतार पासवान, अमर वर्मा जगरनाथ कुमार राय सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

ये भी पढ़े…

चेहराकलां: लोक आस्था का चार दिवसीय महापर्व चैती छठ नहाय-खाय के साथ शुरू।

https://satyamgramnews.in/chehrakala-लोक-आस्था-का-चार-दिवसीय-म/04/2025/01/19/28/04/satyamgramnewsnetwork/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief