विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित, बच्चों के समग्र विकास पर दिया गया जोर।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर (आकाशचंद्र वर्मा):
प्रखंड के सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षकों और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। संगोष्ठियों में बच्चों की शिक्षा, नियमित उपस्थिति और समग्र विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

पीएम श्री राजकीय मध्य विद्यालय, राजापाकर के प्रांगण में आयोजित बैठक की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने की। बैठक में विद्यालय के सभी वर्गों के शिक्षक एवं दर्जनों अभिभावकों ने भाग लिया।

संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में व्यावसायिक कौशल, स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिक्षकों ने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों को रोज़ समय पर विद्यालय भेजें और घर पर भी पढ़ाई में सहयोग करें।

बैठक में यह भी चर्चा हुई कि बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही कार्य-आधारित कौशल, जीवन उपयोगी दक्षताओं और व्यावसायिक विकल्पों से परिचित कराना आवश्यक है, ताकि वे भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।

इस अवसर पर उपस्थित अभिभावकों में सीमा देवी, प्रियंका कुमारी, निक्की कुमारी, सीता देवी, मीरा देवी, अर्चना देवी, पिंकी देवी, दीनानाथ ठाकुर, रणजीत कुमार, सोनी आदि शामिल रहे।

शिक्षक-अभिभावक संवाद से ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी जा सकती है,” – प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी।

#शिक्षकअभिभावकसंगोष्ठी#विद्यालयसमाचार#राजापाकर#शिक्षा_का_विकास#विद्यार्थीकौशल#स्वच्छता_और_पोषण#PMश्रीविद्यालय#बच्चोंकाभविष्य#शिक्षकअभिभावकसंवाद#प्राथमिकशिक्षा

ये भी पढ़े…

बाजितपुर-आसमां मार्ग पर दर्दनाक हादसा, 18 वर्षीय छात्र की मौके पर ही मौत

 

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief