
चेहराकलां,सत्यम ग्राम न्यूज़: वैशाली जिले के चेहराकलां प्रखण्ड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व गैरसरकारी शिक्षण संस्थानों एवं गांव कस्बों,,चौक चौराहे पर वसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना छात्र छात्राओं ने भक्तिभाव के साथ किया गया।
वहीं चेहराकला प्रखंड क्षेत्र के बखरी दोआ ग्राम के महजीदींया चौक स्थित चौराहे पर सार्वजानिक रूप से वहाँ के स्थानीय दुकानदार एवं वहाँ के स्थानीय युवाओं के द्वारा चौराहे पर दो लाख के लागत से निर्मित भव्य पंडाल में 15 फिट उच्ची मां शारदे की प्रतिमा स्थापित कर स्थानीय भक्तजनों के आलावा में विभिन्न विद्यालय, कोचिंग के छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना हर्षोल्लास एवं भक्तिपूर्ण भावना के साथ की । उक्त स्थल पर लगभग १० वर्षो से हर साल सरस्वती पूजा होता है ।
पंडित बच्चा झा के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ पूजा अर्चना कराई गई। मौके पर पूजा समित के सदस्य के द्वारा छात्र छात्राओं व आस पास के लोगों के बीच प्रसाद का भी वितरण किया गया।
मौके पर पूजा समिति के प्रमुख सदस्य संजीव कुमार सुमन , नीतीश राय, राकेश राय, राजीव कुमार, सन्नी कुमार, ऋषि, गुलशन कुमार, कन्हैया कुमार ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
वहीं काली स्थान स्थित चबूतरे पर मां शारदे की पूजा अर्चना किया गया जिसमे मनोज कुमार राणा , गुलशन राय,रवि सिंह, राजन कुमार,अखिलेश कुमार, विजय राय, सोनी, प्रियंका, मानसी, अदिति,शिवम, निशांत, आदित्य सहित दर्जनोंगणमान्य लोग के आलावा स्थानीय युवाओं की उपस्थित देखने क़ो मिला।
ये भी पढ़े…
सरस्वती पूजा के मद्देनजर पुलिस का फ्लैग मार्च।
https://satyamgramnews.in/राजापाकर-सरस्वती-पूजा-के-2/02/2025/02/19/14/59/satyamgramnewsrajapakar1/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief