वैशाली : जिलाधिकारी ने आयुष्मान कार्ड बनाए जाने की प्रगति का  किया निरीक्षण।

सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर । जिला पदाधिकारी यशपाल मीणा ने प्रखंड क्षेत्र के मीरपुर पताढ पंचायत व नारायणपुर बुजुर्ग पंचायत के विभिन्न दलित महादलित टोलों का भ्रमण कर बनाए जा रहे आयुष्मान कार्ड शिविर का निरीक्षण किया और जो भी छूटे हुए लोग हैं उन्हें खोज खोज कर कार्ड बनाने का निर्देश दिया।

वहीं उन्होंने 70 पार बुजुर्ग महिला पुरुषों के कार्ड निर्माण पर विशेष जोर दिया और कहा कि वैसे एक भी लोग छुटने न पाएं।सभी पंचायत कर्मी अपने अगल-बगल आसपास ऐसे लोगों को खोज-खोज कर आयुष्मान कार्ड बनावें। वहीं प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत के पंचायत भवन परिसर, आंगनबाड़ी केन्दो, सामुदायिक भवन,  सहित विभिन्न टोलो चौक चौराहों पर शिविर लगाकर कर्मियों में पंचायत सचिव आवास सहायक कृषि सलाहकार विकास मित्र सेविका आशा कार्यकर्ता द्वारा छूटे हुए लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी आनंद प्रकाश ने कहा कि सभी पंचायत कर्मियों द्वारा प्रखंड क्षेत्र में युद्ध स्तर पर आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य किया जा रहा है। ग्रामीणो, जनप्रतिनिधियों, आम जनता को कार्य में सहयोग करने की बात कही। वहीं प्रखंड कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार पूरे प्रखंड के सभी पंचायत में सभी पंचायत कर्मियों द्वारा सोमवार को 925 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।

ये भी पढ़े…

गजब संयोग:एक ही दिन बट सावित्री व्रत व सोमी अमावस्या की पूजा अर्चना किया गया.

https://satyamgramnews.in/गजब-संयोग-एक-ही-दिन-बट-सावि/05/2025/26/22/07/43/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली