वैशाली पुलिस अब होगी पूरी तरह डिजिटल, जुलाई से सभी थानों में CCTNS व्यवस्था लागू।

सत्यम ग्राम न्यूज़ | हाजीपुर, वैशाली। आज दिनांक 25 मई 2026 को वैशाली जिला में National Crime Records Bureau (NCRB) के CCTNS CAS Application के सफल क्रियान्वयन को लेकर National Informatics Centre (NIC) द्वारा एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस कार्यशाला में जिले के वैसे थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए, जिनके थाना में वर्तमान समय में CCTNS प्रणाली पूर्ण रूप से कार्यरत नहीं है। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को CCTNS के विभिन्न मॉड्यूल्स के व्यावहारिक उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई तथा इसके प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, वैशाली ने स्पष्ट निर्देश दिया कि आगामी जुलाई माह से जिले के सभी थानों में CCTNS व्यवस्था सुचारू रूप से कार्यरत होगी। इसके माध्यम से स्टेशन डायरी, प्राथमिकी (FIR), अप्राथमिकी, गिरफ्तारी, गुमशुदगी, आरोप पत्र समेत अन्य महत्वपूर्ण अभिलेख नियमित रूप से CCTNS पोर्टल पर अपलोड एवं अद्यतन किए जाएंगे।

इस पहल से पुलिस कार्यप्रणाली अधिक पारदर्शी, तकनीक-सक्षम एवं प्रभावी बनने की उम्मीद जताई जा रही है। साथ ही आम नागरिकों को भी पुलिस सेवाओं का लाभ तेज एवं व्यवस्थित तरीके से मिल सकेगा।

#VaishaliPolice #CCTNS #NCRB #NIC #DigitalPolice #BiharPolice #Hajipur #PoliceUpdate #TechnologyInPolice #SatyamGramNews

ये भी पढ़े…

भेरोखड़ा गांव में सड़क निर्माण की मांग तेज, ग्रामीणों ने अंचल अधिकारी को सौंपा आवेदन।

https://satyamgramnews.in/भेरोखड़ा-गांव-में-सड़क-नि/05/2026/20/10/03/37/sgnnpatepur3/

AKHILESH KUMAR
Author: AKHILESH KUMAR

Editor in Chief