राजापाकर/ वैशाली ( सत्यम ग्राम न्यूज़ ) : शिक्षा व स्वास्थ्य विभाग के सयुंक्त तत्वाधान में जिले के मध्य, माध्यमिक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद जिला शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान हाजीपुर के द्वारा विद्यालय स्वास्थ्य एवं आरोग्य कार्यक्रम पर आधारित प्रशिक्षण दिया जा रहा है |
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम स्लॉट में राजापाकर प्रखंड के शिक्षकों के स्वास्थ्य व आरोग्य राजदूत का पांच दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ था जो आज शुक्रवार को प्रशिक्षण के पांचवे और अंतिम दिन इन्टरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देने पर साधनसेवियों भुवन सरकार कुमारी मोनाली अमरेश कुमार राय शिवम कुमार अमित कुमार सोलंकी व अजीत कुमार के द्वारा विस्तार पूर्वक रोचक तरीके से प्रशिक्षण दिया गया |
प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम की नोडल डायट प्राध्यापिका कुमारी अनुराधा प्राध्यापिका जयश्री तथा अन्य साधनसेवियों द्वारा प्रशिक्षुओ के बीच प्रशिक्षण प्रमाण पत्र का वितरण किया गया | कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रशिक्षु उत्पल कांत वकील राय केशव नारायण राय पप्पू कुमार आदि प्रशिक्षुओं ने प्रशिक्षण की महत्ता एवं क्रियान्वयन में सभी की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोड़ दिया |
ये भी पढ़े…
RAJAPAKAR : संकुल स्तरीय टीएलएम मेला हुआआयोजित |
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली