
सत्यम ग्राम न्यूज़,राजापाकर, आकाशचंद्र वर्मा। राजापाकर पुरानी बाजार स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में सोमवार को विशेष धार्मिक अनुष्ठान और वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच गुंबद पर पीतल का कलश प्रतिस्थापित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।
मंदिर निर्माण कमिटि के अध्यक्ष सौदागर साह, सचिव रामऔतार साह, कोषाध्यक्ष हरेश ठाकुर, सत्येंद्र कुमार समेत कई श्रद्धालुओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।
यह शिव मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है, जो जीर्ण अवस्था में पहुंच चुका था। सड़क निर्माण के दौरान सड़क ऊँची हो जाने से मंदिर का हिस्सा नीचे चला गया था और कई स्थानों पर क्षति भी पहुँची थी। इसी कारण ग्रामीणों ने कमिटि बनाकर मंदिर का पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया।
गुंबद पर कलश स्थापना के मौके पर सत्येंद्र कुमार, हजारी चौधरी, छबीला ठाकुर, दिनेश ठाकुर, पारस साह, राजेंद्र गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, धर्मेंद्र वर्मा, राजेंद्र साह, विनोद साह, राजीव कुमार, अनिल कुमार, अखिलेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
#शिवमंदिर #कलशस्थापना #गुंबदप्रतिस्थापन #धार्मिकअनुष्ठान #वैदिकमंत्रोच्चार #राजापाकर #श्रद्धालु #मंदिरनिर्माण #सौसालपुरानामंदिर #ग्रामीणसहयोग
यें भी पढ़े….
संकल्प सभा की सफलता को लेकर प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल ने चलाया जनसंपर्क अभियान।
https://satyamgramnews.in/संकल्प-सभा-की-सफलता-को-लेक/09/2025/01/19/46/54/satyamgramnewsnetwork/
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief