राजापाकर : श्राद्ध भोज खाना एक व्यक्ति को पड़ा महंगा, बाइक हुआ चोरी, मामला थाना में दर्ज।

सत्यम ग्राम न्यूज़, राजापाकर । प्रखंड मुख्यालय के राजापाकर हाई स्कूल चौक पर श्राद्ध कार्यक्रम में भोज खाने आए एक व्यक्ति की बाइक हो गई चोरी। इस संबंध में नीतीश भारद्वाज पिता सुरेंद्र कुमार राय निवासी ग्राम मंसूरपुर थाना बिदुपुर निवासी ने राजापाकर थाने में प्रार्थना की दर्ज की है, जिसमें कहा है कि मैं रात 8 बजे राजापाकर उत्तरी पंचायत निवासी नन्टुन राय  पिता बिंदा राय ग्राम राजापाकर पूर्वी टोला  के साथ हाई स्कूल चौक स्थित देवेंद्र सिंह पिता राम लगन सिंह के यहां श्राद्ध का भोज खाने गया था।

खाना खाने के बाद जब मैं गाड़ी के पास आया तो गाड़ी नहीं थी। काफी खोजबीन की लेकिन गाड़ी नहीं मिली। गाड़ी स्प्लेंडर प्लस रंग काला है। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीआर31एएन 5299 है। आवेदन में जांच कर आवश्यक कार्रवाई की बात कही गई है। थाने में केस संख्या 337/ 24 में घटना दर्ज की गई है। केस के आई ओ अपर थानाध्यक्ष सुनील कुमार यादव बनाए गए हैं।

ये भी पढ़े…

 राजापाकर : कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रखंड आत्मा अध्यक्ष को किया गया सम्मानित।

https://satyamgramnews.in/vaishali-कृषि-क्षेत्र-में-उत्कृष/09/2024/18/21/42/34/satyamgramnewsrajapakar1

रिपोर्ट : प्रकाश वर्मा, सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली