सारण : सोनपुर नगर के वार्ड 11 स्थित एन एच 19 अंडरपास में वर्षा का पानी लगने से लोगो को आवागमन में हो रही भारी परेशानी।

 

                       अंदरपास मे जमा वर्षा का पानी

सत्यम ग्राम न्यूज़,सारण। सोनपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 11 में राष्ट्रीय राजमार्ग 19 के मरछिया देवी चौक स्थित नीचे बने अंडरपास में वर्षा का पानी लगने से पिछले वर्ष की तरह ही इस वर्ष भी वर्षा का पानी अंडरपास में जलजमाव होने क़े कारण 3 गांव क़े लोगो क़े आवागमन का संकट पैदा हो गया है।

लोगों को 70 फीट लंबे इस अंडरपास में जल जमाव से लगभग 6 किलोमीटर की दूरी विपरीत दिशा में तय कर मानपुर, वैजलपुर, दमोदरपुर क़े लोगो को सोनपुर नगर मुख्यालय, सोनपुर रेलवे स्टेशन ,सोनपुर क़े प्रखंड अनुमंडल सहित अन्य सरकारी सरकारी कार्यालय, हाट बाजार या स्कूल कॉलेज में आना जाना पड़ रहा है। वर्ष 2024 में बरसात शुरू होने के बाद अंडर पास में जो जल जमाव शुरू हुआ था जिसके कारण उसके लगभग 5 महीना तक लोगों को आवागमन संकट झेलना पड़ा।सबसे ज्यादा परेशानी तो स्कूल क़े बच्चों को हो रही है

जिन्हें स्कूल ले जाने और ले आने के लिए स्कूल की गाड़ियां आती है। इसके अलावा उत्तर दिशा के अनेक गांवों के लोगों को भी आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। बतादे कि राष्ट्रीय राजमार्ग की निर्माण एजेंसी ने अंडरपास तो बना दिया लेकिन उसकी दोनों ओर एप्रोच रोड को कच्ची ही छोड़ दिया तथा नीचे से ऊपर जाने के लिए जो पहुंच पथ बन जाना चाहिए था उसका भी निर्माण अभी तक नहीं हुआ जबकि इसके लिए हर स्तर के अधिकारियों से लोगो ने फरियाद की है।

इस सबंध में सोनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष अजय साह का कहना है कि पिछले साल भी उच्च अधिकारियों को इस समस्याओं से निजात दिलाने की बात कहीं गयी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई है इस बार भी पत्राचार किया जाएगा ताकि अंडर पास की दोनों तरफ मार्ग बनाने के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग के ऊपर जाने के लिए भी पक्की सड़क बनाई जायें ।

ये भी पढ़े…

सारण:सोनपुर नगर मण्डल के भाजपा क़े नवनियुत पदाधिकारियो को अंग बस्त्र देकर किया गया सम्मानित।

https://satyamgramnews.in/सोनपुर-नगर-मण्डल-के-भाजपा/04/2025/20/21/47/34/sgnnetworksonpur/

SANJEET KUMAR
Author: SANJEET KUMAR

संवाददाता,सोनपुर