हरतालिका तीज पर सुहागिनों ने किया निर्जला उपवास

राजापाकर, सत्यम ग्राम न्यूज़,आकाशचंद्र वर्मा।प्रखंड क्षेत्र की सुहागिन महिलाओं ने मंगलवार को पति की दीर्घायु और अखंड सौभाग्य की कामना के लिए हरितालिका तीज व्रत श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया।

दिनभर निर्जला उपवास रखने के बाद शाम को महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर मेहंदी, चूड़ी और सोलह श्रृंगार से सुसज्जित होकर भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की। पूजा स्थलों पर मंगल गीत गाए गए और तीज व्रत कथा सुनी गई।

कई जगहों पर सामूहिक पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। सुहागिनों ने बेलपत्र, धतूरा और अन्य पूजन सामग्रियां अर्पित कर भगवान शिव-पार्वती से अखंड सौभाग्य व पति की लंबी आयु का आशीर्वाद मांगा।

पूरे दिन का यह पर्व धार्मिक उत्साह और आस्था का अद्भुत संगम बन गया।

 

#हरतालिका_तीज #सुहागिन #निर्जला_व्रत #शिव_पार्वती_पूजा #राजापाकर #भक्ति #श्रद्धा #अखंड_सौभाग्य #पारंपरिक_वेशभूषा #भजन_कीर्तन

यें भी पढ़े….

1 सितंबर से हड़ताल पर जाएंगे 102 एंबुलेंस कर्मी

https://satyamgramnews.in/1-सितंबर-से-हड़ताल-पर-जाएंग/08/2025/26/22/41/57/satyamgramnewsrajapakar1/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली