सहयोग पोर्टल पर दर्ज शिकायत और आदेश की अवहेलना पर भड़के जिला शिक्षा पदाधिकारी; प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभार और वित्तीय अनियमितता की जांच का दिया अल्टीमेटम।

वैशाली (हाजीपुर):सत्यम ग्राम न्यूज़। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO), वैशाली ने पातेपुर के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) की कार्यशैली पर कड़ा रुख अपनाते हुए सख्त हिदायत जारी की है। DEO कार्यालय द्वारा पत्र जारी कर BEO को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दोघरा से जुड़े मामले में 3 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट सौंपे, अन्यथा उनके खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
क्या है पूरा मामला?
मामला एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (सहयोग पोर्टल) पर दर्ज परिवाद से जुड़ा है। परिवादी श्री अखिलेश कुमार ने पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दोघरा (प्रखंड-पातेपुर) में प्रभार हस्तांतरण और वित्तीय अनियमितताएं हुई हैं।
इस शिकायत के आलोक में DEO कार्यालय ने पूर्व में ही (पत्रांक 1445, दिनांक 10.07.2026) BEO पातेपुर को निर्देश दिया था कि कनीय शिक्षक से प्रभार लेकर विद्यालय के वरीय शिक्षक को प्रभारी प्रधानाध्यापक का दायित्व सौंपा जाए और अन्य बिंदुओं की जांच की जाए।
लापरवाही और आदेश की अवहेलना का आरोप
परिवादी का आरोप है कि निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी BEO द्वारा न तो कनीय शिक्षक से प्रभार वापस लिया गया और न ही वरीय शिक्षक को सौंपा गया। इसके अलावा, जिला शिक्षा पदाधिकारी के स्पष्ट आदेशों की अनदेखी की गई और मामले में शिकायतकर्ता को कोई जांच रिपोर्ट या कार्रवाई की जानकारी नहीं दी गई। परिवादी ने विद्यालय के वित्तीय अभिलेखों (जैसे रोकड़ बही, बैंक खाता, विपत्र आदि) की गहन जांच की मांग की है।
DEO का कड़ा रुख और 3 दिनों का अल्टीमेटम
मामले की समीक्षा के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने इसे BEO के स्तर पर बरती जा रही “घोर लापरवाही और स्वेच्छाचारिता” करार दिया है।
DEO ने BEO को निर्देश दिया है कि:
• अविलंब उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दोघरा का स्थलीय निरीक्षण कर वरीय शिक्षक को प्रभार हस्तांतरित कराएं।
• विद्यालय के सभी वित्तीय अभिलेखों की गहन जांच करें।
• पत्र प्राप्ति के 3 (तीन) दिनों के अंदरअपना स्पष्ट एवं विस्तृत जांच प्रतिवेदन DEO कार्यालय को सौंपे, ताकि दोषियों पर कार्रवाई की जा सके।
DEO ने साफ चेतावनी दी है कि आदेश का पालन न होने की स्थिति में BEO के खिलाफ भी अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
#VaishaliNews #HajipurEducation #DEOVaishali #BiharEducation #SahyogPortal #Patepur #SchoolInspection #BiharNews
यह भी पढ़े…
वैशाली: PM श्री स्कूल के HM पर गाज, DEO ने थमाया शो-कॉज !
https://satyamgramnews.in/पीएम-श्री-स्कूल-के-प्रभार/07/2026/23/01/53/50/satyamgramnewsnetwork/
• हाजिरी लगाकर गायब होने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज.
https://satyamgramnews.in/हाजिरी-लगाकर-गायब-होने-वा/07/2026/23/00/47/39/satyamgramnewsnetwork/
पश्चिम चंपारण: शिक्षकों के तबादले के लिए कोषांग का हुआ गठन, 8 अधिकारियों और कर्मियों को मिली जिम्मेदारी।
https://aimamedia.org/newsdetails.aspx?type=Share&nid=706382
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief