हाजीपुर : चोरो के आतंक से लोग परेशान पुलिस प्रशासन नहीं दे रही हैँ ध्यान-सुरेश प्रसाद सिंह, अधिवक्ता।

 सत्यम ग्राम न्यूज़,हाजीपुर / बरांटी थाना क्षेत्र के बरुआ बहुआरा गांव में चोरों के आतंक से ग्रामीण परेशान. पुलिस प्रशासन नहीं दे रही इस पर ध्यान.  बहुआरा गांव निवासी अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह ने कहा कि विगत दिनों में कई घरों में चोरी हुई लेकिन पुलिस प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रही. पिछले दिनों भूषण कुमार के घर में भीषण चोरी हुई जिसमें उनके भतीजे की शादी हुई थी शादी उपरांत चोरों ने घर में रखे आभूषण कीमती सामान चोरी कर ली.

पुलिस प्रशासन को सूचना देने पर वह मौके पर पहुंची लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई. पुलिस द्वारा कहा जाता है कि चोर का नाम बताएं.  इस पर लोगों ने आक्रोश  व्यक्त किया तथा कहा कि यह काम पुलिस प्रशासन का है की जांच पड़ताल कर चोर को पकड़े ना कि ग्रामीण का काम है . 14 जून को बरुआ बहुआरा निवासी अधिवक्ता सुरेश प्रसाद सिंह के भाई हरेंद्र सिंह के घर के बरामदे पर रखे पांच बोरा गेहूं भी रात्रि में चोरों ने साफ कर दिया .

112 टीम को उन्होंने फोन किया लेकिन कई बार फोन के बावजूद पुलिस नहीं पहुंची और फोन पर बोला कि चोर को पकड़ कर रखिए उसके बाद मैं आता हूं . पुलिस की ऐसी हरकत से ग्रामीण परेशान है .ऐसी चोरी की कई वारदातें ग्राम में घट रही है .किसी के दरवाजे से सिलेंडर उठाया जा रहा है. किसी के दरवाजे से मोटर पंप खोल लिया गया. पुलिस को सूचना देने पर कोई कारवाई नहीं कर रही.

स्थानीय लोगों  सुरेश प्रसाद सिंह, जितेंद्र सिंह, वीरचंद्र सिंह, दिनेश सिंह, डॉक्टर रंजीत कुमार, चंदेश्वर सिंह आदि लोगों ने पुलिस अधीक्षक वैशाली से बरांटी थाना अध्यक्ष के रवैये पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कार्रवाई की मांग की है.।

ये भी पढ़े…

अपना किसान पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष बने मनोज कुमार।

https://satyamgramnews.in/rajapakar-अपना-किसान-पार्टी-के-प्र/06/2025/17/04/37/46/satyamgramnewsnetwork/

AKASH CHANDRA VERMA
Author: AKASH CHANDRA VERMA

ब्यूरो चीफ, वैशाली