
राजापाकर,सत्यम ग्राम न्यूज़,प्रकाश वर्मा। शादी के बाद पहली बार दुल्हन अपने पति के साथ हेलीकॉप्टर से पहुंची मैके, बना चर्चा का विषयबता दे की राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के रामपुररत्नाकर उर्फ सरसई गांव में उसे समय चर्चा का विषय बना जब सरसई गांव निवासी अभय शर्मा के पुत्र कृष्ण शर्मा ने अपनी बहन एवं बहनोई को अपने पैतृक निवास पर हेलीकॉप्टर से बुलवाया।इसको लेकर सारी प्रशासनिक तैयारी भी पूरी कर ली गई थी।
सराय थाना अध्यक्ष मणिभूषण कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर तैनात दिखे वहीं अग्नि शमन के वाहन भी मौके पर पहुंची।अपने गांव की बिटिया को हेलीकॉप्टर से आते देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में स्थानीय ग्रामीण महिला पुरुष पलक बिछाए हुए थेजैसे ही हेलीकॉप्टर सरसई गांव पहुंचा लोगों ने बिटिया सुप्रिया रानी और उनके पति धीरज राय को फूल माला पहनकर बैंड- बाजे के साथ स्वागत किया गया एवं हैलिपैड से कार द्वारा घर तक लाया गया. जहां नए जोड़े की आरती उतारी गई एवं पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया.उसके बाद लगभग 1 घंटे तक हेलीकॉप्टर रुका उसके बाद कृष्ण शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ हेलीकॉप्टर से सैर की।
गांव में हेलीकॉप्टर आने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हेलीकॉप्टर व वर वधू को देखने वालों में सुप्रिया रानी धीरज राय अभय शर्मा मुकेश शर्मा, पूनम शर्मा, रंभा शर्मा, सुस्मिता शर्मा, मोहित शर्मा और श्रृति शर्मा. वही मौके पर स्थानीय ग्रामीणों ने भी नए जोड़े का भव्य स्वागत किया।स्वागत करने वालों में चिता सिंह बालमुकुंद शर्मा बुलबुल शर्मा गगन देव शर्मा युगल किशोर शर्मा इंद्रजीत सिंह केशव झा गोपाल झा आलोक शर्मा आदर्श, शुभम सौरभ विक्रम नीरज अनुज आदि उपस्थित थे।
ये भी पढ़े…
चार दिवसीय अष्टयाम यज्ञ व प्राण प्रतिष्ठा हेतु कलश शोभा यात्रा
Author: AKASH CHANDRA VERMA
ब्यूरो चीफ, वैशाली