“नारी शक्ति को नमन: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 57 प्रेरणादायी महिलाओं का हुआ भव्य सम्मान”

सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क ब्यूरो, मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) के अवसर पर राष्ट्रीय साहित्य नवरत्न मंच द्वारा समाज, साहित्य, शिक्षा एवं सेवा के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 57 प्रेरणादायी महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और अन्य महिलाओं को प्रेरित करना रहा।
इस अवसर पर मंच की ओर से मैत्रेयी त्रिपाठी, डॉ. रुपाली गर्ग, नूतन राय, रजनी कुमारी, नीरजा सिंह, जागृति सिन्हा, प्रियंका दीक्षित, मंजू खरे, कुर्मी कविता पटेल, डॉ. सीमा रानी बिरला, सृष्टि शर्मा, मीनाक्षी टेलर, रीमा सिन्हा, किरण पाण्डेय, डॉ. संजीदा खानम, सुरंगमा, वृंदा वाणी, प्रीति, साधना सिंह, अंजू शर्मा, अनामिका वैश्य ‘आईना’, मधुबाला सिंह, मीनू बब्बर, क्षमा द्विवेदी, राखी जैन, अनीता चतुर्वेदी, नेहा वार्ष्णेय, कीर्ति चावड़ा, संध्या सिंह, डॉ. संजीदा खानम ‘शाहीन’ (जोधपुर, राजस्थान), सुशीला सैनी, अम्बिका झा, डॉ. ब्रजलता मिश्रा (झांसी, उ.प्र.), एडवोकेट प्रतिभा सिंह, डॉ. रानी तंवर, डॉ. उषा अग्रवाल, संगीता वर्मा, चक्षिमा भारद्वाज, नीतू गौर, डॉ. मीना कुमारी परिहार (बिहार), कलश रोहित दूबे, कुमारी ज्योति, नमिता गुप्ता ‘श्री’, एम.डी. यस रामालक्ष्मी, दिव्या कुमारी, मंशा वर्मा, डॉ. कविता ठाकुर, डॉ. सोनल फानसे, डॉ. बबिना शेख, असिस्टेंट प्रोफेसर सुवर्णा धवले, असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंका नरे, असिस्टेंट प्रोफेसर कल्पना मेस्त्री, असिस्टेंट प्रोफेसर सना खान, लाइब्रेरियन स्वाति बोराडे तथा लेक्चरर सौम्या गणेश को सम्मानित किया गया।
मंच की संस्थापिका डॉ. अनामिका दुबे ‘निधि’, सह-संस्थापक श्री रत्नेश दुबे तथा प्रकाशन सहयोगी श्री विश्वनाथ मिश्रा ‘विशु’ और नीलू मिश्रा ने सभी सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि सम्मानित महिलाएं भविष्य में भी अपने उत्कृष्ट कार्यों से समाज को प्रेरित करती रहेंगी। मंच की ओर से कहा गया कि ऐसे सम्मान कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं की प्रतिभा, संघर्ष और उपलब्धियों को मंच प्रदान करना है, जिससे समाज में सकारात्मक सोच और प्रेरणा का प्रसार हो सके।
ये भी पढ़े…
https://satyamgramnews.in/जया-कोचिंग-सेंटर-में-ज्ञ/03/2026/04/06/27/36/sgnnetworkchehrakalan/
#अंतरराष्ट्रीय_महिला_दिवस #नारी_सम्मान #राष्ट्रीय_साहित्य_नवरत्न_मंच #महिला_सशक्तिकरण #मुंबई_समाचार #प्रेरणादायी_महिलाएं #सत्यम_ग्राम_न्यूज़
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief


