
सत्यम ग्राम न्यूज़,अखिलेश कुमार ब्यूरो चीफ,चेहरा कलां /कटहरा : वैशाली जिले मे इन दिनों लूट हत्या छिंतई अवैध शराब की क्रय विक्रय आसानी से फल फूल रहे हैँ।
गौरतलब हो की वैशाली जिले मे ऐसी कोई प्रखंड नहीं हैँ जहाँ, हत्या लूट और अवैध शराब की क्रय विक्रय नहीं होता हो वैशाली पुलिस उक्त मामले मे अंकुश लगाने मे फिसड्डी सावित हो रहे हैँ जानकारी के लिए बता दूँ की वैशाली जिले के कटहरा थाना अंतर्गत रामपुर डुमरी के एक निजी हाट के समीप 20जून 25 को देर रात्रि में बस्ती सरसिकन पंचायत के बखरी दुआ ग्राम निवासी संजय सहनी के 20 वर्षीय पुत्र सुजीत कुमार की हत्या प्रेम प्रसंग में निर्मम तरीके से हत्या कर सुनसान जगहों पर सड़क किनारे शव और मृतक के वाइक फेक दिया था घटित घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी दर्ज प्रथमिकी में अभियुक्त की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई हैँ जो बहुत ही चिंता का विषय है गया हैँ।
कटहरा थाना पुलिस किसी राजनीती दवाव में आकर अपराधकर्मी को बचाने में जुटी हुई हैँ इस संदर्भ में अंतराष्ट्रीय मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के बिहार प्रदेश अध्यक्ष अमरजीत कुमार यादव ने कटहरा थाना अध्यक्ष ज्योति पासवान पर आरोप लगते हुए कहा की वैशाली पुलिस अधीक्षक को कटहरा थाना अध्यक्ष को तत्काल उसके पद से निलंबन करने की मांग वैशाली जिला पुलिस कप्तान से की हैँ,।
”उन्होंने संवाददाता से बातचीत करने के दौरान कहा की वैशाली पुलिस कप्तान को उक्त हत्या मामले में स्वतः संज्ञान में लेते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग करता हुँ और हत्या में संलिप्त अपराधकर्मी की गिरफ्तारी जल्द सुनिश्चित करें।”
उन्होंने ये भी कहा की बिहार सरकार पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराये अन्यथा हमारी संगठन पुलिस प्रशासन के खिलाफ चरणब्ध तरिके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।
ये भी पढ़े…
चेहराकलां : प्रेम प्रसंग मे 20 वर्षीय युवक की हत्या,शव सड़क किनारे फेंका
Author: AKHILESH KUMAR
Editor in Chief