
सत्यम ग्राम न्यूज़,गोरौल (वैशाली ) : गोरौल आदमपुर स्कुल के लिए घर से निकली युवती को पुलिस के द्वारा बरामदगी के बाद मंगवार को युवती और उसके प्रेमी के साथ निकाह करा दिया गया। दोनों पक्ष के परिजनों ने आपसी समझौता कर निकाह का निर्णय लिया।
आदमपुर गाँव निवासी की मों मोनिफ की पुत्री शमा प्रवीण इसी माह 15 अक्टूवर को अपने घर से स्कुल के लिये नहीं जाकर अपने प्रेमी के साथ फरार हो गयी थी। काफ़ी खोजवीन के बाद नहीं मिली तो युवती की माँ नेअपहरण का एफआईआर दर्ज करायी।पुलिस को दो दिन पहले गुप्त सुचना मिली की युवती मुज़फ्फरपुर जिले के करजा थाना के करजा गाँव मे है।
इस सुचना के बाद सहायक पुलिस निरीक्षक उमाकांत सिंह ने वहां जाकर युवती को बरामद कर लिया। युवती के बयान पर उसके प्रेमी मों साजिद को उसके घर करजा थाना के पकड़ी गाँव से बरामद किया। युवती को सोमवार हाजीपुर न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया।
युवती बालिग़ थी। कोर्ट ने युवती को उसके परिजन को सोपने का आदेश दिया। मंगलवार को दोने के आपसी समझौते पर दोनों का निकाह मंगलवार को बाबा गुलाम रसूल साह वारसी के मजत पर निकाह सम्पन्न हुई।
निकाह के समय भारी संख्या मे इस निकाह को देखने और प्रेमी युगल को आशीर्वाद देने के लिये वहां उपस्थित थे। स अ नी उमाकांत सिंह ने पूछे जाने पर बताया की दोनों के परिजन की सहमति से निकाह सम्पन्न हुई है।
ये भी पढ़े…
कटहरा : नशापान का विरोध करना एक दम्पति को पड़ा महंगा, नशावाज समेत उनके परिजन ने मिलकर दम्पति को मारपीट कर किया जख्मी
https://satyamgramnews.in/कटहरा-नशापान-का-विरोध-करन/10/2024/23/02/39/34/satyamgramnewsnetwork/
रिपोर्ट : अखिलेश कुमार,सत्यम ग्राम न्यूज़ नेटवर्क